Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Free treatment through Ayurveda and Homeopathy; 400 seats available for study

Agra News: आयुर्वेद-होम्योपैथी का निशुल्क इलाज, 400 सीटों पर होगी पढ़ाई

Tue, 17 Nov 2026 02:27 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Free treatment through Ayurveda and Homeopathy; 400 seats available for study
आगरा। रुनकता में आयुष मेडिकल कॉलेज का जल्द निर्माण कार्य शुरू होगा। अब इसका निर्माण जल निगम की निर्माण इकाई कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विस (सी एंड डीएस) करेगी। पहले इसको लोक निर्माण विभाग बना रहा था। शासन ने बदलाव करते हुए इसका शासनादेश तैयार किया है। इसमें आयुर्वेद-होम्योपैथी समेत चार पैथी से निशुल्क इलाज की सुविधा होगी। चार पैथी में छात्र पढ़ाई भी कर सकेंगे।
विज्ञापन

रुनकता के अकबरा गांव में आयुष मेडिकल कॉलेज बनेगा। इसके लिए 5.46 हेक्टेयर जमीन आवंटित हो गई है। जरूरत पर इसका क्षेत्र और बढ़ा दिया जाएगा। इसमें यूनानी, होम्योपैथी, आयुर्वेदिक और प्राकृतिक चिकित्सा की पढ़ाई और इलाज की सुविधा होगी।
विज्ञापन

योग और ध्यान केंद्र भी होंगे। बीमारियों पर शोध करने के लिए प्रयोगशाला भी बनाई जाएगी। इसका बजट करीब 75 करोड़ रुपये हैं। इसकी डीपीआर बन गई है। शासन ने इसे स्वीकृत करते हुए कार्यदायी संस्था बदल दी है। अब इसका निर्माण सी एंड डीएस करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ. एसएस आलम ने बताया कि बजट, जमीन आवंटित हो गई है। इसका निर्माण जल्द शुरू होगा। इससे चिकित्सा और शिक्षा की बेहतर सुविधा हो जाएगी। शासन प्रदेश में पांच आयुष मेडिकल कॉलेज बना रहा है। इसमें आगरा के अलावा मेरठ, गोंडा, मिर्जापुर और बस्ती में ये बनेंगे।

--------------
चार पाठ्यक्रमों में 100-100 होंगी सीटें
आयुष मेडिकल कॉलेज में कुल 400 सीटें होंगी। प्रत्येक पाठ्यक्रम 100-100 सीट हैं। इसमें बैचलर ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन एंड सर्जरी (बीएमएएस), बैचलर ऑफ होम्योपैथिक मेडिसिन एंड सर्जरी (बीएचएमएस), बैचलर ऑफ यूनानी मेडिसिन एंड सर्जरी (बीयूएमएस) और बैचलर ऑफ नेचुरोपैथी एंड योगिक साइंसेज (बीएनवाईएस) पाठ्यक्रम संचालित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed