फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Free the Chak Marg from encroachment

Agra News: बेटे की शादी के कार्ड बांटने जा रहे क्षेत्र पंचायत सदस्य की हादसे में मौत, सहनपुर गांव के पास अचानक सामने गाय आने से बाइक से गिरकर हुए थे घायल

Fri, 10 Apr 2026 01:19 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Free the Chak Marg from encroachment
फतेहपुर सीकरी। ग्राम डाबर में बेटे की शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। बुधवार देर रात रिश्तेदारों को निमंत्रण पत्र बांटने जा रहे क्षेत्र पंचायत सदस्य श्रीराम की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। जिस घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब चीख-पुकार मची हुई है।
विज्ञापन

ग्राम डाबर निवासी श्रीराम (56 वर्ष) के पुत्र विष्णु की शादी 21 अप्रैल को होनी तय है। बुधवार को वह अपनी बाइक से रिश्तेदारों को कार्ड देने सामरा गांव जा रहे थे। मार्ग में सहनपुर गांव के पास अचानक एक गाय सामने आ गई, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में श्रीराम बुरी तरह घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन और स्थानीय ग्रामीण उन्हें तत्काल इलाज के लिए भरतपुर ले गए। वहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने जयपुर रेफर कर दिया, लेकिन जयपुर ले जाते समय रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक के पुत्र ओमवीर की सूचना पर राजस्थान के दौसा में पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन


बाइकों की भिड़ंत में दो महिलाओं समेत चार घायल
फतेहाबाद। थाना फतेहाबाद और डौकी क्षेत्र में बृहस्पतिवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए। पहली घटना दोपहर थाना डौकी के पास की है, जहां दो बाइकों में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। बिसेरी, बमरौली कटारा निवासी विनोद व वीरू और दूसरी बाइक पर सवार ओमवती घायल हो गईं। वहीं दूसरी घटना शाम करीब 4:30 बजे फतेहाबाद के गांव पूठपुरा के पास हुई। इरादत नगर निवासी सोनू अपनी पत्नी किरन के साथ फिरोजाबाद से घर लौट रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। किरन घायल हो गईं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed