फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Free ration will be available only once in Agra from this month this may reduce the allocation of 1500MT

Agra: अब महीने में एक बार ही मिलेगा मुफ्त राशन, घट सकता है 1500 मीट्रिक टन आवंटन

Sat, 04 Feb 2023 10:10 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 04 Feb 2023 10:10 PM IST
सार

आगरा में अब महीने में दो बार नहीं बल्कि एक बार ही मुफ्त राशन मिलेगा। पिछले दो सालों से निःशुल्क राशन वितरित किया जा रहा था।  

विज्ञापन
Free ration will be available only once in Agra from this month this may reduce the allocation of 1500MT
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में अब एक बार ही मुफ्त राशन मिलेगा। नए बजट में भले एक साल तक मुफ्त अन्न योजना की मियाद बढ़ गई हो लेकिन, अब राशन महीने में दो बार की बजाय एक बार ही मिलेगा। जिले में 1500 मीट्रिक टन आवंटन घट सकता है। प्रत्येक कार्डधारक को जिले में 5-5 किलो राशन प्रत्येक 15-15 दिनों के अंतराल पर वितरित किया जाता था।

विज्ञापन


जिला पूर्ति विभाग के पास करीब 7.50 लाख कार्डधारक हैं। 33 लाख से अधिक यूनिट हैं। जिन्हें हर महीने तीन हजार मीट्रिक टन खाद्यान्न का मुफ्त आवंटन होता था। प्रत्येक 15-15 दिन के अंतराल पर राशन वितरण होता था। जिला पूर्ति अधिकारी संजीव सिंह ने बताया कि नई व्यवस्था के तहत महीने में अब एक बार मुफ्त खाद्यान्न वितरण किया जाएगा।

विज्ञापन

दो साल से राशन का मुफ्त वितरण हो रहा है

उन्होंने बताया कि जिले का आवंटन भी तीन हजार से घटकर 1500 मीट्रिक टन रह सकता है। कोरोना काल में शासन ने मुफ्त राशन वितरण योजना शुरू की थी। दो साल से राशन का मुफ्त वितरण हो रहा है। नए बजट में प्रधानमंत्री मुफ्त अन्न योजना शुरू की गई है। इसमें एक साल तक निःशुल्क राशन वितरण का प्रावधान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटतौली पर नहीं कार्रवाई

जिले में एक हजार से अधिक सस्ता गल्ले की दुकानें हैं। तहसील दिवस से लेकर कलेक्ट्रेट तक हर महीने 15 से 20 शिकायतें कम राशन वितरण व घटतौली की आ रही हैं। घटतौली की शिकायतों पर पूर्ति विभाग कार्रवाई नहीं करता। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि घटतौली की शिकायतों पर नियमित जांच कराई जाती है। दुकान का निलंबन तक होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed