{"_id":"5ede6f658ebc3e90633c59e7","slug":"free-helth-sevise-in-kosi-kidni-kosi-news-agr4452970180","type":"story","status":"publish","title_hn":"किडनी के मरीजों को नहीं जाना पड़ेगा कोसीकलां से बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किडनी के मरीजों को नहीं जाना पड़ेगा कोसीकलां से बाहर
विज्ञापन
कोसीकलां में गांधी चिकित्सालय के जीर्णोद्वार कार्य का शुभारम्भ करते हुए चेयरमैन नरेन्द्र गुर्?
- फोटो : KOSI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोसीकलां। किडनी के मरीजों के लिए अच्छी खबर है। गांधी चिकित्सालय में जल्द ही डायलिसिस की सुविधा शुरू हो जाएगी। चिकित्सालय में यह सुविधा नि:शुल्क रहेगी। इसके लिए मरीजों को अब तक दिल्ली, आगरा, फरीदाबाद आदि शहरों में जाना पड़ता था।
48 वर्ष के बाद गांधी चिकित्सालय के जीर्णोद्धार कार्य शुरू कराया गया। चिकित्सालय पूरी तरह से जर्जर हो चुका है। सोमवार को दस लाख रुपये की लागत से चेयरमैन नरेन्द्र गुर्जर ने शुभारम्भ किया। उन्होंने बताया कि चिकित्सालय में डायलिसिस मशीन स्थापित कराने के लिए लायंस क्लब इंटरनेशनल फाउंडेशन के राष्ट्रीय को-ऑर्डिनेटर पीसी जैन से वार्ता हो चुकी है।
आयुवेर्दिक चिकित्सक तो अस्पताल में तैनात हैं, जबकि एलोपैथिक के दो चिकित्सकों की व्यवस्था समाजसेवियों के सहयोग से की जा रही है। अस्पातल में अब गरीब, मध्यम वर्गीय लोगों को एक रुपये के पर्चे पर इलाज मिलेगा। चेयरमैन ने बताया कि नगर पालिका परिषद द्वारा प्रतिवर्ष दवाओं के लिए बजट की व्यवस्था की गई है। यह सुविधा नि:शुल्क रहेगी। इस मौके पर सभासद केपी सिंह, मनोज आर्य, जेई आरपी यादव, भगवत शर्मा, बलराम शर्मा, मोहनश्याम, कन्हैया शर्मा, भोलाराम आदि थे।