फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Free entry to all monuments including Taj Mahal today on international women day

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर साैगात: ताजमहल समेत सभी स्मारकों में पर्यटकों की एंट्री रहेगी फ्री, आदेश जारी

Sat, 07 Mar 2026 09:34 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sat, 07 Mar 2026 09:34 PM IST
सार

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एएसआई की ओर से बड़ी साैगात दी गई है। ताजमहल समेत सभी संरक्षित स्मारकों में पर्यटकों का प्रवेश निशुल्क रहेगा। इसको लेकर आदेश जारी कर दिए गए हैं।

विज्ञापन
Free entry to all monuments including Taj Mahal today on international women day
ताजमहल - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने सैलानियों को सौगात दी है। रविवार को ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी, सिकंदरा और एत्माद्दौला सहित सभी संरक्षित स्मारकों में प्रवेश पूरी तरह निशुल्क रहेगा। रविवार सुबह सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक पर्यटकों को स्मारकों में प्रवेश के लिए टिकट नहीं लेना होगा। 
विज्ञापन


अधीक्षण पुरातत्वविद् के मुताबिक ताजमहल के साथ-साथ महताब बाग, रामबाग और मरियम का मकबरा जैसे स्मारकों पर भी प्रवेश मुफ्त रहेगा। ताजमहल के परिसर में प्रवेश तो निशुल्क है, लेकिन मुख्य गुंबद के लिए निर्धारित 200 रुपये का अतिरिक्त टिकट लेना अनिवार्य होगा। यह नियम भारतीय और विदेशी, दोनों श्रेणियों के पर्यटकों पर लागू रहेगा। 
विज्ञापन


महिला दिवस पर छुट्टी का दिन होने के कारण स्मारकों पर भारी भीड़ जुट सकती है। ऐसे में महिला पर्यटकों की सुविधा के लिए अतिरिक्त महिला सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed