फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Free credit card: A woman posed as a bank representative one mistake and the victim lost Rs 13 lakh

बिना शुल्क क्रेडिट कार्ड: युवती ने बैंक प्रतिनिधि बनकर की बात, एक गलती और पीड़ित गवां बैठा 13 लाख रुपये

Mon, 23 Jun 2025 09:28 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 23 Jun 2025 09:28 AM IST
सार

बैंक प्रतिनिधि बनकर युवती ने एक युवक को इस कदर लालच में फंसा लिया, कि वो 13 लाख रुपये गवां बैठा। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
 

विज्ञापन
Free credit card: A woman posed as a bank representative one mistake and the victim lost Rs 13 lakh
क्रेडिट कार्ड - फोटो : istock

विस्तार

आगरा में एक युवक से युवती ने बैंक प्रतिनिधि बनकर फोन पर बात की। बिना शुल्क क्रेडिट कार्ड बनाकर देने का लालच देकर खाते से 13.09 लाख रुपये निकाल लिए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


चित्राहाट निवासी मनोज कुमार ने साइबर थाने में केस दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि उनका दयालबाग शाखा स्थित पंजाब नेशनल बैंक में खाता है। एक महिला ने बैंक प्रतिनिधि बनकर उनसे बात की। नाम सोनिया उपाध्याय बताया। उसने बिना शुल्क के क्रेडिट कार्ड बनवाने का लालच दिया। 29 मई को उन्होंने हां कर दी।
विज्ञापन


इस पर युवती ने उन्हें वीडियो कॉल किया। केवाईसी के बहाने खाते की पूरी जानकारी ले ली। 30 मई को खाते से 13.9 लाख रुपये कटने का मैसेज आ गया। उन्होंने बैंक में फोन कर जानकारी दी। अपर पुलिस आयुक्त राम बदन सिंह से शिकायत के बाद साइबर थाने में केस दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed