{"_id":"66bc5f8e7f570cadb90317d2","slug":"free-bus-on-rakshabandhan-free-travel-from-12-midnight-on-19th-august-2024-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षाबंधन पर फ्री बस: 19 अगस्त की रात 12 बजे से मुफ्त सफर, इन रूटों पर बढ़ाई गई गाड़ियों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षाबंधन पर फ्री बस: 19 अगस्त की रात 12 बजे से मुफ्त सफर, इन रूटों पर बढ़ाई गई गाड़ियों की संख्या
Wed, 14 Aug 2024 01:11 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 14 Aug 2024 01:11 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के अधिकारी रक्षाबंधन पर बहनों को 24 घंटे रोडवेज बसों में निशुल्क सफर कराएंगे। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं।
विज्ञापन
रोडवेज बस
विस्तार
आगरा में रक्षाबंधन के त्योहार पर बहनों को निशुल्क सफर की तैयारी में परिवहन निगम के अधिकारी जुट गए हैं। 19 अगस्त की रात 12 बजे से 20 अगस्त की रात 12 बजे तक मुफ्त सफर कराया जाएगा। दिल्ली, फिरोजाबाद, अलीगढ़, बाह, शिकोहाबाद, मथुरा आदि मार्गों पर अतिरिक्त बसों का संचालन होगा।
क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल ने बताया कि आगरा के आईएसबीटी पर कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। अतिरिक्त बसों का संचालन होगा। किस मार्ग पर कितनी बसें संचालित होंगी। इसकी योजना तैयार की जा रही है। मुख्यालय के निर्देशानुसार महिलाओं को मुफ्त सफर कराने के लिए शून्य धनराशि की टिकट परिचालक देगा।