सहेली की बहन काम से आई थी घर, जाने से पहले कर गई ये खेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरीपर्वत की युवती एक साल पहले गुड़गांव की एक मल्टी नेशनल कंपनी में नौकरी करती थी। कंपनी में उसकी मुलाकात बागपत की युवती से हुई। वह नोएडा में फ्लैट में रह रही थी। एक दिन वह उसे फ्लैट पर ले गई। सहकर्मी ने अपनी बहन से मुलाकात कराई। उसकी दोस्ती करा दी।
छह महीने पहले आगरा की युवती नौकरी छोड़कर दूसरी कंपनी में चली गई। तब पूर्व की कंपनी में काम कर रही युवती का फोन आया। उसने कहा कि बहन को किसी काम से आगरा आना है। दो दिन अपने घर पर उसे रुकवाने का आग्रह किया। इस वह तैयार हो गई। युवती चार दिन रुकी। इसके बाद कारगिल चौराहा, सिकंदरा आकर अपने दोस्त के साथ चली गई।
1.20 लाख रुपये का है लोन
एक महीने पहले पीड़ित युवती के पास एक फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी आए। उन्होंने बताया कि आपके नाम पर 1.20 लाख रुपये का लोन है। चार महीने से किस्त जमा नहीं की जा रही हैं। लोन में उसका आधार कार्ड, बैंक एकाउंट नंबर, घर के पते की जानकारी दी गई थी।
इस रकम से सदर के एक इलेक्ट्रानिक शोरूम से चार एसी खरीदे गए थे। जब युवती ने लोन लेने के दौरान लैपटॉप से खिंचा फोटो देखा तो वह नोएडा में रहने वाली उसकी सहेली की बहन का निकला। इस पर पीड़ित ने थाना हरीपर्वत में शिकायत की।