फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fraud,loan,cyber crime,thug,shivam automobile,mainpuri cyber cell

लोन दिलाने के नाम पर खुलवाया खाता, फिर किया लाखों रुपयों का हेरफेर

Tue, 10 Aug 2021 10:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
fraud,loan,cyber crime,thug,shivam automobile,mainpuri cyber cell
मैनपुरी। बेवर के एक ऑटो मोबाइल फर्म संचालक के साथ लोन दिलाने के नाम पर एक कंपनी के कर्मियों ने धोखाधड़ी की। बैंक में संचालक का खाता खुलवाने के बाद इससे लाखों रुपये का लेनदेन किया गया। धोखाधड़ी की जानकारी के बाद पीड़ित ने एसपी को प्रार्थना पत्र दिया। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। साइबर सेल की टीम मामले की जांच कर रही हैं।
विज्ञापन

थाना बेवर क्षेत्र के गांव टोडरपुर निवासी धर्मेंद्र सिंह शिवम ऑटो मोबाइल फर्म के प्रोपराइटर हैं। कुछ दिन पहले उनकी मुलाकात प्रशांत दुबे नाम के एक शख्स से हुई थी। उसने खुद को एचडीबीफा सर्विस लिमिटेड फर्रुखाबाद का सेल्स मैनेजर बताया। कहा कि वह अपनी बैंक के माध्यम से वाहन आदि के लिए लोन कर देंगे। इसके बाद धर्मेंद्र प्रशांत के साथ फर्रुखाबाद शाखा कार्यालय पर गया। वहां मौजूद अधिकारी रविंद्र सिंह ने बताया कि वह लगातार प्रशांत दुबे से ही संपर्क में रहें।
विज्ञापन

उनकी बैंक का सारा काम आशीष कपूर संभालते हैं। उक्त लोगों की बातों पर विश्वास कर धर्मेंद्र ने दो बैंक में खाते खुलवाए। इसके बाद आशीष कपूर, रविंद्र सिंह, विकास गुप्ता और प्रशांत दुबे उसके पास आए और हस्ताक्षर की गई चेकबुक और फर्म की मोहर लेकर चले गए। कहा कि फाइल तैयार होने में तीन चार महीने का समय लग जाएगा। समय बीतने के बाद जब संपर्क किया तो फाइल पूरा होने में कुछ और समय लगने की बात कही। शक होने पर जब उसने बैंक जाकर स्टेटमेंट निकलवाया तो देखा कि खाते में बड़े स्तर पर लेन देन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संचालक का आरोप है उक्त लोगों ने उसके खाते का इस्तेमाल कर बैंक कर्मियों की मिली भगत से उसके साथ धोखाधडी की है। इसकी शिकायत जब कोतवाली में दर्ज नहीं हुई तो धर्मेंद्र ने एसपी को प्रार्थना पत्र दिया। एसपी अशोक कुमार राय के आदेश पर चार नामजद व अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। मामले की जांच साइबर सेल की टीम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed