{"_id":"5c76a9dfbdec2211ac1affb8","slug":"fraud-inspector-reached-in-the-public-meeting-of-cm-yogi-in-etah","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री योगी की जनसभा में पहुंचे फर्जी दरोगा को पुलिस ने भेजा जेल, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री योगी की जनसभा में पहुंचे फर्जी दरोगा को पुलिस ने भेजा जेल, रिपोर्ट दर्ज
Wed, 27 Feb 2019 08:46 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 27 Feb 2019 08:46 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : File Photo
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा में फर्जी दरोगा बनकर पहुंचे युवक को पुलिस ने जेल भेज दिया। फर्जी दरोगा के खिलाफ चौकी प्रभारी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, फर्जी दरोगा से पुलिस की इंटेलीजेंस शाखा सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने रात भर पूछताछ की।
विज्ञापन
मंगलवार को सैनिक पड़ाव में हो रही सीएम की जनसभा में फर्जी दरोगा बनकर पहुंचे दिनेश पुत्र रोशन सिंह निवासी नरथर पटियाली कासगंज को मंहगा पड़ गया। पुलिस के सिपाहियों को दरोगा का रौब दिखाते हुए दिनेश पकड़ा गया था। जिसे पुलिस ने दूसरे दिन लिखापढ़ी कर जेल भेज दिया। वहीं, फर्जी दरोगा के खिलाफ वनगांव चौकी प्रभारी पुलकित शर्मा ने कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
फर्जी दरोगा के पास मिले दोहरे पेनकार्ड और अन्य कागजात को लेकर पुलिस की इंटेलीजेंस टीम के साथ ही पुलिस अधिकारियों ने भी उससे रात भर पूछताछ की। अधिकारियों का कहना था कि कहीं युवक का जनसभा में पहुंचने का और कोई मकसद तो नहीं था। हालांकि पुलिस को ऐसा कुछ मिला नहीं।
विज्ञापन