{"_id":"686754d05dffacf1f505999c","slug":"fraud-in-the-name-of-investment-lost-5-56-lakh-rupees-case-registered-in-cyber-police-station-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: निवेश के नाम पर ठगी...इस तरह गवां दिए 5.56 लाख रुपये, साइबर थाने में दर्ज हुआ केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: निवेश के नाम पर ठगी...इस तरह गवां दिए 5.56 लाख रुपये, साइबर थाने में दर्ज हुआ केस
Fri, 04 Jul 2025 09:43 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 04 Jul 2025 09:43 AM IST
सार
निवेश और फिर मोटा मुनाफा इस तरह का लालच देकर पीड़िता को फंसा लिया गया। उससे 5.56 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। पीड़ित की शिकायत के बाद साइबर थाने में केस दर्ज हुए हुआ है।
विज्ञापन
साइबर ठगी
विस्तार
आगरा में निवेश के नाम पर मुनाफे का लालच देकर साइबर ठगों ने एक युवक को बातों में फंसा लिया। निवेश के 50 हजार रुपये निकालने के नाम पर कई बार में 5.56 लाख रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करा लिए। ठगी का अहसास होने पर साइबर थाने में केस दर्ज कराया है।
थाना इरादतनगर के गांव रहलई निवासी सचिन त्यागी ने केस दर्ज कराया है। आरोप लगाया कि उनके व्हाट्सएप पर अंजान नंबर से एक मैसेज आया था। मैसेज भेजने वाले ने खुद को विलियम्स सोनामा नाम की कंपनी का प्रतिनिधि बताया। कंपनी में रुपये निवेश करने पर अधिक मुनाफे का लालच दिया। प्रोफाइल बनाने की बोलकर टेलीग्राम पर एक ग्रुप में जोड़ दिया। मुनाफे की स्कीम बताकर बातों में फंसा लिया।
25 अप्रैल को उन्होंने 50 हजार रुपये निवेश किए थे। जरूरत पड़ने पर उन्होंने रुपये निकालने का प्रयास किया। ट्रांसफर नहीं होने पर ठगों ने बहाने बनाकर तीन बार में 5.56 लाख रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद रुपयों की मांग करने लगे। तब ठगी का अहसास हुआ। साइबर थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस जांच में जुटी है।