फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fraud in the name of Divisional Commissioner's office employee

आगरा: मंडलायुक्त कार्यालय का कर्मचारी बनकर आया ठग, मांग रहा था 50 हजार रुपये; ऐसे खुल गई पोल

Thu, 12 Oct 2023 10:12 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 12 Oct 2023 10:12 PM IST
सार

पुष्पांजली क्लाउडवैली में मकानों में अवैध निर्माण की शिकायत की जांच के बहाने एक ठग आया। उसने खुद को  मंडलायुक्त कार्यालय का कर्मचारी बताया और 50-50 हजार रुपये की डिमांड करने लगा। पीड़ितों ने आरोपी का वीडियो बना लिया। फिर मंडलायुक्त कार्यालय में जब पता किया तो सच्चाई सामने आ गई। 
 

विज्ञापन
fraud in the name of Divisional Commissioner's office employee
थाना ताजगंज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के ताजगंज स्थित पुष्पांजली क्लाउडवैली में मंडलायुक्त कार्यालय का कर्मचारी बनकर एक युवक ने दो लोगों से ठगी की कोशिश की। अवैध निर्माण की शिकायत बताकर 50-50 हजार रुपये मांगे। होटल में रुपये देने के लिए बुलाया। पीड़ितों ने युवक को वीडियो बना लिया। इस पर उसने घरों पर बुलडोजर चलवाने की धमकी दी। मामले में शिकायत की गई है।
विज्ञापन


कालोनी निवासी कांता प्रसाद और दीपक कुमार ने पुलिस आयुक्त और मंडलायुक्त कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिया है। इसमें कहा कि 7 अक्तूबर को एक व्यक्ति उनके घर आया। उसने मंडलायुक्त कार्यालय का परिचय पत्र दिखाते हुए अपना नाम विकास कुमार बताया। कहा कि आप दोनों के घर की अवैध निर्माण की शिकायत एडीए में की गई है। शिकायत मंडलायुक्त कार्यालय भेजी गई है। वह जांच के बाद अपनी रिपोर्ट देगा। अगर, रिपोर्ट अपने पक्ष में लगानी है तो शाम को मिल जाना।
विज्ञापन


उसने पंचवटी चौराहे पर बुलाकर 50-50 हजार रुपये की मांग की। वह बातचीत करने लगे। युवक ने 9 अक्तूबर को अमर होटल पर बुलाया। उन्होंने बातचीत की रिकॉर्डिंग कर ली। इस पर युवक को पता चला। उसने धमकी दी। घर पर बुलडोजर चलवाने की कहने लगा। वो मंडलायुक्त कार्यालय में पता करने गए। मगर, उसके नाम का कोई व्यक्ति नहीं मिला। थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र शंकर पांडेय ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed