फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fraud from Delhi's female doctor case filed against builder couple

Agra: दिल्ली की महिला डॉक्टर से 77 लाख की धोखाधड़ी, बिल्डर दंपती पर दर्ज हुआ मुकदमा

Mon, 06 Jun 2022 12:30 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 06 Jun 2022 12:30 AM IST
सार

न्यू आगरा क्षेत्र के बिल्डर के निर्माणाधीन अपार्टमेंट में महिला डॉक्टर ने दो फ्लैट बुक कराए थे। इस अपार्टमेंट पर एडीए ने सील लगा दी है। पीड़िता ने इस मामले में आईजी से शिकायत की है।
 

विज्ञापन
fraud from Delhi's female doctor case filed against builder couple
fraud new - फोटो : istock

विस्तार

न्यू आगरा क्षेत्र में निर्माणाधीन अपार्टमेंट में दो फ्लैट बेचने के नाम पर बिल्डर ने दिल्ली की महिला डॉक्टर से 77 लाख रुपये ले लिए। आरोप है कि सात साल बाद भी फ्लैट पर कब्जा नहीं दिया। रकम भी वापस नहीं की। अपार्टमेंट पर एडीए ने सील लगा दी है। अब पीड़िता भटकने को मजबूर हैं। उन्होंने आईजी से शिकायत की। इसके बाद मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन

77 लाख रुपये में किया इकरारनामा 

सरिता विहार, नई दिल्ली निवासी डॉ. आरके मल्होत्रा ने मुकदमा दर्ज कराया। इसमें कहा कि एपीए कंस्ट्रक्शन ग्रुप के पार्टनर धर्मेंद्र अवस्थी और उनकी पत्नी अर्चना अवस्थी हीराबाग में वर्ष 2015 में मिले थे। उन्होंने अनन्या अपार्टमेंट में निर्मित फ्लैट के बारे में बताया। इसका एडीए से नक्शा पास बताया। फ्लैट का लिखित इकरारनामा 77 लाख रुपये में कर लिया। उन्होंने 7575000 रुपये ले लिए। इसके अलावा एक और फ्लैट का 59 लाख रुपये में इकरारनाम लिखा। एक लाख रुपये एडवांस के रूप में ले लिए।
विज्ञापन

बाद में हुई अपार्टमेंट के अवैध होने की जानकारी 

डॉ. आरके मल्होत्रा को बाद में पता चला कि अपार्टमेंट अवैध है। एडीए ने चार फ्लैट पर सील लगा दी है। उनके फ्लैट को किसी दूसरे को विक्रय कर दिया। पांच साल में 77 लाख रुपये लेने के बाद भी फ्लैट पर कब्जा नहीं दिया। पीड़िता ने मुख्य सचिव से लेकर स्थानीय पुलिस अधिकारियों से शिकायत की। इसके बाद मुकदमा दर्ज किया है। थाना न्यू आगरा पुलिस का कहना है कि विवेचना की जा रही है। साक्ष्य संकलन के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed