फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fraud allegation on bjp mla son in agra

आगराः BJP विधायक के बेटे और बहू पर लगा गबन का आरोप

Sat, 16 Dec 2017 04:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Sat, 16 Dec 2017 04:08 PM IST
विज्ञापन
fraud allegation on bjp mla son in agra
demo
आगरा में कमला नगर, कमलाकुंज निवासी अशोक कुमार अग्रवाल और उनके बेटे अनुराग अग्रवाल ने फतेहपुर सीकरी से भाजपा विधायक चौधरी उदयभान सिंह के पुत्र राजीव पाल सिंह और पुत्रवधू रश्मि चौधरी पर लाखों रुपये के गबन का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


अशोक कुमार अग्रवाल ने कमला नगर स्थित एक रेस्तरां में प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी। यह भी आरोप लगाया कि विधायक के परिवारीजनों ने उन्हें बंधक बनाने की कोशिश की थी।  
विज्ञापन


राजीव पाल सिंह ने वर्ष 2013 में रीयल एस्टेट में कारोबार करने के लिए शांति उदय इंफाडाइट प्राइवेट लिमिटेड के नाम से कंपनी खोली थी। इसमें राजीव पाल सिंह की पत्नी रश्मि चौधरी व बेटा शंशाक चौधरी तथा उनका (अशोक कुमार अग्रवाल का) पुत्र अनुराग अग्रवाल व पुत्री कोमल अग्रवाल चारों डायरेक्टर थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें रश्मि चौधरी को मैनेजिंग डायरेक्टर नियुक्त कर दिया गया था। आरोप है कि साझे में खरीदी गईं कई जमीनों को आरोपियों ने बेच दिया। इसके चेक उन्होंने रश्मि चौधरी उनके बेटे शंशाक चौधरी ने दूसरी बैंकों में नया खाता खुलवाकर ले लिए।

विधायक पुत्र बोले आरोप लगाने वाला खुद कर चुका गबन

राजीव पाल सिंह ने सभी आरोपों का खंडन करते हुए कहा है कि अशोक कुमार अग्रवाल गुजरात में पहले गबन करके आया था। इसके साक्ष्य मौजूद हैं। पांच साल पहले उन्होंने अशोक कुमार को अपने यहां सुपरवाइजर की नौकरी दी थी।

अशोक के बेटे और बेटी को फर्म में साझीदार बनाने के लिए उन्होंने ही पैसे दिए थे। उन्होंने रकम अपने खाते में जमा करके इसके बदले चेक दिए थे। पिछले दिनों जयपुर हाउस स्थित कंपनी के कार्यालय से अशोक कुमार ने कुछ कागजात गायब कर दिए थे।

उन्हें देने के लिए जब उस पर दबाव बनाया तो ये झूठे आरोप लगा दिए। राजीव का कहना है कि वह भी प्रेस कांफ्रेस करके अशोक अग्रवाल और उसके परिवार की जालसाजी का खुलासा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed