फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fours and sixes galore in Bamrauli Katara; Raghuvanshi and SV Panther emerge victorious

Agra News: बमरौली कटारा में बरसे चौके-छक्के, रघुवंशी और एसवी पैंथर विजेता

Thu, 22 Oct 2026 02:49 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 22 Oct 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Fours and sixes galore in Bamrauli Katara; Raghuvanshi and SV Panther emerge victorious
​खिलाड़ी को पुरस्कृत करते अति​थि।
आगरा। बमरौली कटारा में जेबी स्पोर्ट्स हब की ओर से खेली गई प्रीमियर लीग (जेबीपीएल) अंडर-16 थर्ड वेरिएंट टी-20 टूर्नामेंट का शानदार आगाज हुआ। पहले दिन खेले गए दोनों मुकाबलों में बल्लेबाजों ने चौके-छक्कों की बरसात की, वहीं गेंदबाजों ने भी अपनी प्रतिभा दिखाई। रघुवंशी मेडिकल ने स्प्रिंगडेल-2 को 27 रन से और एसवी पैंथर ने एसके स्पोर्ट्स को 26 रन से शिकस्त दी।
विज्ञापन

पहले मैच में रघुवंशी मेडिकल ने 5 विकेट पर 150 रन बनाए। रोहित भल्ला ने 39, अमन ने 31 और यथार्थ यादव ने 31 रन जोड़े। जवाब में स्प्रिंगडेल-2 की टीम 7 विकेट पर 123 रन ही बना सकी। आर्यन चाहर ने 44 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेली। विजेता टीम की ओर से नितिन, यथार्थ और वंशराज ने 2-2 विकेट झटके।
विज्ञापन

वहीं दूसरे मुकाबले में एसवी पैंथर ने 2 विकेट पर 184 रन बनाए। अक्षय सिंह ने 48 गेंदों पर 79 रन की आक्रामक पारी खेली। कप्तान आदित्य ने 38 और सचिन बघेल ने नाबाद 30 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए एसके स्पोर्ट्स 9 विकेट पर 158 रन ही बना सकी। एसवी पैंथर की ओर से आदित्य और अक्षय ने 3-3 विकेट चटकाए। इस दौरान सत्येंद्र सिंह राणा, राकेश, गौरव, संतोष और जयप्रकाश आदि मौजूद रहे। पहले मैच में हरेंद्र ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed