फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fourlane, road, kasganj

विश्व बैंक से मिली धनराशि, भवन स्वामियों ने सोरों में तोड़े भवन

Mon, 16 Dec 2019 11:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
fourlane, road, kasganj
कासगंज के सोरों में सड़क चौड़ीकरण के लिए तोड़े गए भवन - फोटो : KASGANJ
सोरों(कासगंज)। सोरों से पटियाली के बीच प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण की प्रक्रिया तेज हो गई है। विश्व बैंक ने भवन तोड़ने के लिए चिह्नित किए गए भवन स्वामियों के लिए पारिश्रम के रूप में धनराशि उपलब्ध करा दी है।
विज्ञापन

धनराशि मिलते ही सोरों, गंजडुंडवारा और गढ़का में तमाम भवन स्वामियों ने भवन तोड़ने शुरू कर दिए। सोमवार को सोरों में कई जगह लोगों को भवनों में तोड़फोड़ करते देखा गया। विश्व बैंक द्वारा एटा जिले के अलीगंज से सोरों तक सड़क का चौड़ीकरण किया जा रहा है। कासगंज जिले की सीमा में पटियाली से सोरों तक सड़क का चौड़ीकरण होगा।
विज्ञापन

इसके लिए विश्व बैंक ने अतिक्रमण चिह्नित कर लिए हैं। जिन भवन स्वामियों के भवन चिह्नित किए गए हैं उन्हें भवन तोड़ने की एवज में धनराशि विश्व बैंक द्वारा दी जा रही है। विश्व बैंक ने चेतावनी दी है कि यदि भवन स्वामी स्वयं भवन नहीं तोड़ते हैं तो जेसीबी चलवाकर भवन तोड़ दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

काटे जा रहे भवन
कासगंज। सड़क चौड़ीकरण के लिए सोरों से पटियाली के बीच सड़क किनारे खड़े पेड़ों को काटा जा रहा है। विश्व बैंक वन विभाग के सहयोग से पेड़ों की कटाई करा रहा है। जल्द ही डामरीकरण का काम शुरू होगा।

दी जा चुकी है धनराशि
सड़क चौड़ीकरण के लिए जो भवन चिह्नित किए गए हैं। उन सभी भवन स्वामियों को भवन तोड़ने की एवज धनराशि दी जा चुकी है। विश्व बैंक अपने इस प्रोजेक्ट को पूरा करने की प्रक्रिया तेज कर चुका है- मानिक चंद्र, अधिशासी अभियंता विश्व बैंक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed