{"_id":"630c89a4b68cc15b035919fd","slug":"four-youths-gave-liquor-to-goat-in-agra-video-goes-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु क्रूरता: आगरा में चार युवकों ने बकरी को पिलाई शराब, एक आरोपी गिरफ्तार, तीन की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशु क्रूरता: आगरा में चार युवकों ने बकरी को पिलाई शराब, एक आरोपी गिरफ्तार, तीन की तलाश
Mon, 29 Aug 2022 03:11 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 29 Aug 2022 03:11 PM IST
सार
चार युवकों ने एक बकरी को पकड़ा। उसके मुंह में शराब डाली। शराब पिलाने के बाद बकरी को छोड़ दिया। जिसका अभी तक पता नहीं चला है।
विज्ञापन
बकरी को शराब पिलाते युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना एत्मादपुर क्षेत्र में पशु क्रूरता का मामला सामने आया है। यहां चार युवकों ने एक बकरी को शराब पिलाई। बकरी को शराब पिलाने का वीडियो भी बनाया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
मामला एत्मादपुर के खंदौली मार्ग पर स्थित खैरानी मंदिर के पास का बताया गया है। 22 सेकेंड के वीडियो में तीन युवक बकरी को शराब पिलाते दिखाई दे रहे हैं। चौथा युवक मोबाइल से वीडियो बना रहा है। बैकग्राउंड में गाना बज रहा है। गांव सवाई निवासी भीमा के मोबाइल से यह वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया।
विज्ञापन
थाना एत्मादपुर के उप निरीक्षक विकास कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो रविवार शाम का बताया जा रहा है। तीन युवक बकरी को शराब पिला रहे हैं। चौथा युवक वीडियो बना रहा है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। सीओ रवि कुमार ने बताया कि मामले जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन