फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Four-year-old girl's condition deteriorated in school, died

Agra News: स्कूल में चार वर्षीय बालिका की हालत बिगड़ी, मौत

Sat, 12 Aug 2023 12:25 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 12 Aug 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Four-year-old girl's condition deteriorated in school, died
मैनपुरी। दन्नाहार थाना क्षेत्र के खिरिया गांव निवासी चार वर्षीय बालिका की हालत शुक्रवार को स्कूल में अचानक बिगड़ गई। परिजन और शिक्षक उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद बालिका को मृत घोषित कर दिया। बालिका की मौत से उसके घर में कोहराम मच गया। परिजन का आरोप है कि स्कूल में पेट के कीड़े मारने की गोली खिलाने से बालिका की हालत बिगड़ी थी। पुलिस को घटना के संबंध में कोई सूचना नहीं दी गई है।
विज्ञापन

खिरिया निवासी गांव निवासी राजीव कुमार उर्फ सिंटू दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। उसकी पत्नी और चार साल की बेटी सान्या गांव में रहती है। वह घर के पास बने प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने जाती थी। शुक्रवार को भी वह विद्यालय गई थी। राजीव ने बताया कि सान्या ने स्कूल में एमडीएम खाया और इसके बाद उसे कीड़े मारने की दवा एल्बेंडाजोल खिलाई गई। दवा खाने के बाद ही छात्रा की हालत बिगड़ गई। वह बेहोश होने लगी।
विज्ञापन

परिजन और विद्यालय स्टाफ छात्रा को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रोते बिलखते परिजन बालिका का शव लेकर वापस घर लौट गए। पुलिस को घटना के संबंध में कोई सूचना नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यालय की प्रधानाध्यापिका शिल्पी जैन ने बताया कि बालिका आंगनबाड़ी केंद्र पर पंजीकृत थी। वह अपनी दादी के साथ आती थी। शुक्रवार को भी वह विद्यालय परिसर में आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों के साथ ही बैठी थी। तभी उसे दौरा आ गया। शिक्षिका का दावा है कि बालिका को पहले से भी दौरे आते थे।


एसीएमओ और कृमि मुक्ति कार्यक्रम के प्रभारी संजीव राव बहादुर ने बताया कि एल्बेंडाजोल पूरी तरह सुरिक्षत है। इसे खाने से कोई समस्या नहीं होती है। अगर बालिका की मौत हुई है तो उसका कोई और कारण रहा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed