{"_id":"67af7d9b1b89c7d3b40f0ca2","slug":"four-workers-including-three-staff-nurses-found-absent-salary-will-be-deducted-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-131999-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: तीन स्टाफ नर्स सहित चार कर्मी मिले अनुपस्थित, कटेगा वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: तीन स्टाफ नर्स सहित चार कर्मी मिले अनुपस्थित, कटेगा वेतन
Fri, 14 Feb 2025 11:00 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 14 Feb 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
सीएचसी जागीर पर निरीक्षण करने पहुंचे सीएमओ जानकारी लेते हुए। स्रोत स्वास्थ्य विभाग
मैनपुरी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जागीर का औचक निरीक्षण मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरसी गुप्ता ने किया। निरीक्षण में चार स्वास्थ्य कर्मी अनुपस्थित पाए गए। सीएमओ ने सभी का अनुपस्थित दिनों का वेतन काटने के निर्देश दिए।
सीएमओ को सीएचसी के निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य कर्मी दिलीप कुमार, प्रीति स्टाफ नर्स, मंजू बघेल स्टाफ नर्स, कल्पना रानी स्टाफ नर्स अनुपस्थित मिलीं। सीएमओ ने चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आनंद किशोर को निर्देशित किया कि अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटा जाए। स्टाफ नर्स अभिनव पांडेय ड्यूटी के दौरान ड्रेस में नहीं थे जींस पहने हुए थे। सीएमओ ने कड़ी चेतावनी देते हुए आगे से विधिवत ड्रेस में रहने के निर्देश दिए। प्रसव कक्ष निरीक्षण में डाइट रजिस्टर और जेएस बाई रजिस्टर का अवलोकन करने पर रजिस्टर सही से पूरा भरा हुआ नहीं पाया गया।
सीएमओ ने चिकित्सा अधीक्षक को निर्देशित किया कि रजिस्टर हर हाल में पूरे कराए जाएं। उन्होंने कहा कि प्रसव के लाभार्थी का 24 घंटे के अंदर उसका भुगतान कराया जाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी स्टाफ नर्सों को निर्देशित किया समय से प्रसूता के प्रसव के समय ही समस्त जरूरी प्रपत्र एकत्रित किए जाएं और बीपीएम को उपलब्ध कराए जाएं। इससे समय से लाभार्थी का भुगतान किया जा सके। सीएमओ ने लैब कोल्ड चैन दवा वितरण काउंटर निर्माणाधीन 50 बेड के अस्पताल का भी निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
आशा को दी चेतावनी
सीएमओ ने गांव सुमेरपुर पहुंचकर नियमित टीकाकरण का निरीक्षण किया। यहां एएनएम गायत्री राजपूत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रेखा उपस्थित मिलीं। आशा उमा कुमारी के बारे में बताया गया प्रसव लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जागीर गई हुई हैं। सीएमओ ने आशा की लोकेशन लेते हुए चेतावनी दी कि आगे से टीकाकरण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी इस अवसर पर डीएमसी यूनिसेफ संजीव पांडेय, प्रभारी जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी रविंद्र सिंह गौर, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आनंद किशोर, डॉ. ज्ञानेंद्र गुप्ता, डॉ. पंकज तिवारी, पारस गुप्ता मंगल सिंह, प्रीति यादव, रजनीश शाक्य आदि मौजूद थे।