फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   four tourists injured after car collided with bull on Yamuna Expressway in Agra

Agra: यमुना एक्सप्रेसवे पर सांड़ से टकराई कार, दो महिलाओं समेत चार घायल, ताजमहल देखकर लौट रहे थे सभी

Thu, 17 Nov 2022 02:22 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 17 Nov 2022 02:22 PM IST
सार

यमुना एक्सप्रेसवे पर जगह-जगह फेंसिंग टूटी होने कारण पशु आ जाते हैं, जो हादसे का सबब बन रहे हैं। बुधवार रात एक्सप्रेसवे पर घूम रहे सांड़ से कार टकरा गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन
four tourists injured after car collided with bull on Yamuna Expressway in Agra
घटनास्थल पर जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजमहल देख कर फरीदाबाद लौट रहे लोगों की कार यमुना एक्सप्रेसवे पर खंदौली टोल प्लाजा के पास सांड़ से टकराकर पलट गई। हादसे में कार सवार दो महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए। जबकि सांड़ मर गया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। 

विज्ञापन


हरियाणा के फरीदाबाद निवासी गौरव ने बताया कि वह परिवार के नवनीत, पूजा, कृतिका सहित चार लोगों के साथ बुधवार को ताजमहल देखने आए थे। लौटते समय खंदौली टोल प्लाजा के पास अंधेरे मे खड़े सांड़ से उनकी कार टकराने के बाद पलट गई। 

विज्ञापन

एक्सप्रेसवे पर घूम रहा था सांड़, सूचना पर भी नहीं पहुंचे कर्मचारी 

लोगों ने गाड़ियां रोककर कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। लोगों का मानना है कि हादसा एक्सप्रेसवे के अधिकारियों की लापरवाही के कारण हुआ है। खदौली निवासी रिंकू जिंदल ने बताया कि सांड़ एक्सप्रेसवे पर घूम रहा था। उन्होंने इसकी सूचना टोल अधिकारी को दी थी, लेकिन 20 मिनट तक कोई कर्मचारी को हटाने नहीं आया। इसके बाद कुछ देर बाद ही यह हादसा हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हादसे के आधे घंटे बाद एक्सप्रेस पर एंबुलेंस आई तब घायलों को उपचार के लिए भेजा जा सका। बताया गया है कि यमुना एक्सप्रेसवे पर जगह-जगह फेंसिंग टूटी होने के कारण पशु चढ़ जाते हैं, जो हादसे का कारण बन रहे हैं। टोल प्लाजा इंचार्ज रिटायर्ड मेजर मनीष ने बताया कि एक्सप्रेसवे पर मवेशी न आएं। इसके लिए गार्ड लगाए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed