फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   four Tourist Fainted Due To The Humidity At The Taj Mahal In Agra

Taj Mahal: गर्मी के तेवर हुए तल्ख, ताज पर जल रहे पांव; चार पर्यटक गश खाकर गिरे

Fri, 29 Mar 2024 11:05 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 29 Mar 2024 11:05 AM IST
सार

तेज गर्मी और धूप के कारण अमेरिका, रूस, इस्राइल के पर्यटक गश खाकर गिर गए। उन्हें व्हील चेयर के जरिए ताज के बाहर डिस्पेंसरी तक लाया गया।

 

विज्ञापन
four Tourist Fainted Due To The Humidity At The Taj Mahal In Agra
पर्यटक गश खाकर गिरे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में होली के बाद एकाएक बढ़ गए तापमान के कारण ताजमहल के पत्थर दहक रहे हैं। महज तीन दिनों में सात डिग्री बढ़ गए तापमान के कारण ताजमहल पर रेड सेंड स्टोन और संगमरमर पर पैर रखना कठिन हो गया है।
विज्ञापन


40.8 डिग्री तापमान सेल्सियस में तेज गर्मी के कारण बृहस्पतिवार को भी चार पर्यटक बेहोश होकर गिर गए और उनकी तबीयत खराब होने पर प्राथमिक चिकित्सा कराई गई। इनमें एक महिला पर्यटक मुख्य गुंबद पर प्रवेश करते हुए ही गेट पर गिर गई, जिसे व्हील चेयर के जरिए ताज के बाहर डिस्पेंसरी तक लाया गया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को दोपहर बाद ताजमहल में अमेरिका के सांई प्रसाद, रूस की प्रोकोपेवा, इस्राइल की रोनित तथा पश्चिम बंगाल की गंगा पाल की तबीयत बिगड़ गई। बेहोश होकर गिरने से गंगा पाल की अंगुली में चोट आई है। अमेरिका के सांई प्रसाद और रूस की प्रोकोपेवा को व्हील चेयर पर मुख्य गुंबद से एएसआई कर्मचारी और सीआईएसएफ जवान पूर्वी गेट स्थित डिस्पेंसरी लेकर गए। यहां उन्हें प्राथमिक चिकित्सा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैट न बिछने से जल रहे पांव
ताजमहल के मुख्य गुंबद पर पूर्व में जूट की मैट बिछाई जाती थी, लेकिन अभी तक यह मैट उपलब्ध नहीं कराई गई है। ताज के मुख्य गुंबद पर जाने से पहले पर्यटकों से जूते उतरवाए जाते हैं। संगमरमर के दहकने के कारण यहां पैदल चलना मुश्किल हो रहा है। विदेशी पर्यटक मार्च में ही 40.8 डिग्री तापमान में असहज हो रहे हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed