{"_id":"624dddff6f663d794269515a","slug":"four-thief-arrested-kasganj-news-agr5294436131","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा, 4 अप्रेल को गढ़ी में हुई थी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा, 4 अप्रेल को गढ़ी में हुई थी चोरी
विज्ञापन
कासगंज में ढोलना पुलिस के द्वारा बरामद चोरी का सामान ।
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। पुलिस ने चार अप्रैल की रात हुई चोरी की घटना का खुलासा कर चार आरोपियों को लूट की योजना बनाते हुए गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों से 22 लाख रुपये के आभूषण और एक चोरी की बाइक बरामद की है।
चार अप्रैल की रात्रि विनीता पुत्री रमेशचंद्र निवासी ग्राम गढ़ी पचगई के मकान में छत की रास्ता चोर घुस गए। चोर घर के बक्से में रखे आभूषण आदि चोरी कर ले गए। पुलिस अधीक्षक ने मामले का संज्ञान लेते हुए खुलासे के लिए सीओ सिटी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया। पांच अप्रैल की रात्रि पुलिस को सूचना मिली कि कुछ बदमाश भरसौली जंगल के आम के बाग में लूट की योजना बना रहे हैं। पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखकर बदमाश भागने लगे। पीछा कर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम आजाद, सीटू, नन्हें एवं आकाश निवासी गढ़ी पचगाईं ढोलना बताया।
पुलिस अधीक्षक रोहन प्रमोद बोत्रे ने बताया कि पुलिस की पूछताछ के दौरान आरोपियों ने गढ़ी में विनीता के मकान से चोरी किए जाने की घटना को स्वीकार किया। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी किए सोने चांदी के आभूषण, जिनकी कीमत लगभग 22 लाख रुपये है, और एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की। उन्होंने बताया कि आजाद, सीटू एवं नन्हें के कब्जे से एक-एक तमंचा 315 बोर, दो कारतूस बरामद हुए। उनसे 43012 रुपये की नकदी बरामद भी की गई।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि चोरी की घटना का संज्ञान लेते हुए पुलिस की टीमें गठित की गई थीं। पुलिस टीम को 10,000 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। सभी आरोपियों को जेल भेजे जाने की कार्रवाई की गई है। शीघ्र ही अन्य चोरी की घटनाओं का भी खुलासा किया जाएगा।