फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Four students scorched due to high tension line in government school in Mathura

मथुरा: कैंटर में उतरा हाईटेंशन लाइन का करंट, धक्का लगा रहे चार छात्र व दो शिक्षक झुलसे

Sat, 12 Mar 2022 02:24 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 12 Mar 2022 02:24 PM IST
सार

फर्नीचर से लदी कैंटर गाड़ी को छात्र धक्का मार रहे थे, तभी गाड़ी में विद्युत तार छू गया। जिससे उसमें करंट दौड़ गया। जिसकी चपेट में आने से चार बच्चे झुलस गए। 

विज्ञापन
Four students scorched due to high tension line in government school in Mathura
अस्पताल में भर्ती पीड़ित छात्र, पास में खड़े परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गांव नगला पाती के प्राथमिक विद्यालय में फर्नीचर लेकर आए कैंटर को स्टार्ट करने के दौरान हाईटेंशन लाइन से कैंटर में उतरे करंट से धक्का लगा रहे चार छात्र व दो शिक्षक झुलस गए। बच्चों में मची चीख-पुकार सुन परिजन एवं अन्य ग्रामीण पहुंच गए। ग्रामीणों ने झुलसे बच्चों व शिक्षकों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया है।  

विज्ञापन


कैंटर चालक अनूप निवासी जहानाबाद जिला फतेहपुर शनिवार को कैंटर में प्राथमिक विद्यालय नगला पाती खंड जरारा के लिए फर्नीचर व अन्य सामान लेकर आया था। इसी दौरान कैंटर को उसने बंद कर दिया। कुछ देर बाद सामान रखने वाले कमरे के निकट लगाने के लिए उसने कैंटर को स्टार्ट किया तो वह स्टार्ट नहीं हुआ। इस पर शिक्षकों व छात्रों ने कैंटर को धक्का लगाना शुरू किया।
विज्ञापन


कैंटर में धक्का लगाने के दौरान ऊपर होकर जा रही हाईटेंशन लाइन से कैंटर में लदा सामान टच हो गया। इससे करंट दौड़ने लगा। करंट से छात्र दाऊ (10) पुत्र अमर सिंह, दीपक (11) पुत्र खेम सिंह, दिनेश (12) पुत्र टोडीराम, भोला (13) पुत्र राजू सिंह निवासीगण नगला पाती गंभीर रूप से झुलस गए। शिक्षक अजय कुमार एवं आलोक कुमार भी झुलस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 खायरा चौकी प्रभारी विक्रांत कुमार एवं सुरीर पुलिस मौके पर पहुंच गई। लोगों ने प्रशासन से हाईटेंशन लाइन को ऊंचा कराने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed