फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   four robbers arrested in Burqa dress in firozabad

फिरोजाबाद: 'बुर्काधारी' चार युवकों ने 30 घंटे बाद उगला सच, 22 मोबाइल समेत ये सामान बरामद

Sat, 23 Feb 2019 05:27 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 23 Feb 2019 05:27 PM IST
विज्ञापन
four robbers arrested in Burqa dress in firozabad
आरोपियों के पास से मिले बैग की तलाशी लेते पुलिसकर्मी

फिरोजाबाद के बस स्टैंड परिसर से पकड़े गए बुर्का पहने चार युवकों ने 30 घंटे बाद सच उगला है। इसके बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को जेल भेज दिया है। इनके कब्जे से 22 मोबाइल, तीन तमंचे, छह कारतूस और एक छुरा समेत काफी सामान बरामद हुआ है। 

विज्ञापन

 
एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने शनिवार को प्रेसवार्ता में बताया कि 21 फरवरी को थाना दक्षिण पुलिस ने चार युवकों को बस स्टैंड से गिरफ्तार किया था। इनमें तीन युवक बुर्का पहने थे। पूछताछ में पता चला कि ये युवक लूट की फिराक में थे। 
विज्ञापन


पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपने नाम रवि जैन पुत्र शांतिलाल, प्रतीक जैन पुत्र जितेंद्र जैन, राहुल चौहान उर्फ लालू पुत्र अशोक निवासी मोहल्ला देवनगर, विक्की जैन पुत्र बॉबी जैन निवासी महावीर नगर, थाना दक्षिण बताए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने इन चारों के कब्जे से 22 मोबाइल, दो बाइक, तीन तमंचा, छह कारतूस, एक छुरा, दो पिस्टल नुमा लाइटर, तीन सुतली के बंडल, महिला पर्स, तीन बुर्के बरामद किए हैं। दो आरोपी बबलू जैन पुत्र जितेंद्र जैन एवं शालू उर्फ शानू यादव पुत्र राजू निवासी देवनगर फरार हैं।

बनाई थी यह योजना

एसपी सिटी ने बताया कि रवि और राहुल चौहान गैंग लीडर हैं। इन दोनों ने 15 दिन पूर्व लूट की योजना बनाई थी। पूछताछ में रवि जैन ने बताया कि उनके निशाने पर एक सराफा व्यापारी था। आरोपियों ने सोचा था कि बुर्का पहनकर जाएंगे तो पहचान नहीं होगी। 

एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि पकड़े गए बदमाश शहर में मोबाइल छिनैती की घटनाओं को अंजाम देते हैं। मोबाइल फोन को छीनने के बाद बबलू जैन को बेच देते हैं। वो मोबाइल रिपेयरिंग का काम करता है। मोबाइल की ईएमआई को बदलकर उसकी बिक्री कर देते थे। 

आरोपियों ने यह भी कबूल किया कि वे अब तक चोरी के 100 से अधिक मोबाइल फोन बेच चुके हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से 22 मोबाइल बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। इनके दो साथी फरार हैं, जिनकी तलाश पुलिस कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed