फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Four prisoners released on interim bail

कोरोना: अंतरिम जमानत पर चार बंदी रिहा

Tue, 24 Aug 2021 11:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Four prisoners released on interim bail
मैनपुरी। कोरोना संक्रमण के चलते सात साल से कम सजा वाले मामलों में मंगलवार को जेल से चार बंदियों को अंतरिम जमानत पर रिहा किया गया। जेल अधीक्षक द्वारा कोर्ट में दिए गए जमानत प्रार्थना पत्रों पर सुनवाई के बाद उन्हें अंतरिम जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन

हाईपावर कमेटी के चेयरमैन जिला जज तेजप्रताप तिवारी के निर्देश पर मंगलवार को जेल अधीक्षक पवन कुमार त्रिवेदी ने चार बंदियों के जमानत प्रार्थना पत्र कोर्ट में पेश किए। सात साल से कम सजा वाले मामलों में तीन जमानत प्रार्थनापत्रों पर मजिस्ट्रेट कोर्ट में सुनवाई के बाद तीन बंदियों की रिहाई का आदेश दिया गया। सत्र न्यायालय में सुनवाई के बाद एक बंदियों की रिहाई का आदेश जेल अधीक्षक को दिया गया। सात साल से कम सजा वाले बंदियों को अंतरिम जमानत पर सुनवाई के बाद रिहा करने का आदेश मिलने के बाद जेल से चारों बंदियों को रिहा कर दिया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सतेंद्र कुमार चौधरी ने बताया गाइड लाइन के तहत जेल अधीक्षक द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्रों पर सुनवाई के बाद बंदियों की जेल से अंतरिम जमानत पर रिहाई की जा रही है। जेल से रिहा किए गए बंदियों को जमानत अवधि के दौरान शर्तों का पालन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed