फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   four person dies after car collided with the bus on yamuna expressway in mathura

यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: बस से टकराई कार, पिता-पुत्री समेत चार की मौत, दो घायल

Mon, 29 Mar 2021 12:19 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मांट (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मांट (मथुरा) Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 29 Mar 2021 12:19 AM IST
सार

  • दिल्ली से फर्रुखाबाद जा रहा था परिवार, कार में सवार दो दोस्तों की भी मौत
  • होली मनाने के लिए घर लौट रहे थे कार सवार, हादसे ने छीन ली खुशियां 

विज्ञापन
four person dies after car collided with the bus on yamuna expressway in mathura
यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे खड़ी क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के मांट क्षेत्र में होली से पहले रविवार को यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा हो गया। एक्सप्रेसवे पर माइल स्टोन-99 के समीप बेकाबू वैगनआर कार डिवाइडर तोड़कर दूसरी तरफ जाकर सामने से आ रही रोडवेज बस से टकरा गई। कार में सवार पिता-बेटी समेत चार की मौत हो गई, जबकि मां और बेटी घायल हो गए। 

विज्ञापन


कार सवार सभी होली मनाने के लिए दिल्ली से फर्रुखाबाद अपने घर आ रहे थे। सूचना पर पहुंची टोल पुलिस और टोलकर्मियों ने लोगों को कार से निकाला। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस का कहना है कि नींद की झपकी के बाद कार बेकाबू होने से यह हादसा हुआ है।
विज्ञापन


फर्रुखाबाद जा रहा था परिवार
फर्रुखाबाद के झंसी (थाना जहानगंज) निवासी दुर्गेश तिवारी (30) पुत्र सर्वेश तिवारी पत्नी तनु उर्फ प्रियंका (27), तीन साल की बेटी अंशिका उर्फ अंशु, दो साल की बेटी अनन्या उर्फ परी के साथ दोस्त आशुतोष (27) पुत्र अशोक निवासी खलवारा, फर्रुखाबाद और दूसरे दोस्त अनूप (27) पुत्र सुरेश चंद निवासी हरदोई के साथ कार में सवार होकर दिल्ली से घर लौट रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे पर मांट के गांव जनकपुर के पास बेकाबू हुई कार डिवाइडर को तोड़ती हुई दूसरी की तरफ जा पहुंची, तभी सामने से आ रही रोडवेज की बस से टकरा गई। कार सवार दुर्गेश, बेटी अंशिका, अनूप और आशुतोष की मौत हो गई, जबकि दुर्गेश की पत्नी और छोटी बेटी घायल हो गईं। एसपी देहात श्रीशचंद ने बताया कि नींद की झपकी के चलते यह हादसा हुआ है। 

घायलों को कार से निकालने में राहगीरों ने की मदद
यमुना एक्सप्रेसवे पर माइल स्टोन 99 गांव जनकपुर के पास हुए हादसे में घायलों को क्षतिग्रस्त कार से निकालने में पुलिस के साथ राहगीर गाड़ियां रोककर मदद के लिए आगे आए। इसके बाद घायलों को एंबुलेंस में भेजा गया।

एक्सप्रेस-वे पर हुए हादसे
-  20 सितंबर 2020 को सुरीर में हादसे में पीआरवी कर्मी घायल हो गया। 
- 26 अगस्त 2020 को नौहझील इलाके में चार की मौत, 16 घायल। 
- 12 अगस्त यमुनापार इलाके में चार की मौत, आठ घायल। 
- 14 मार्च को टोल पर बस बूथ से टकराई चालक की मौत। 
- 29 फरवरी मांट इलाके में दो की मौत।
- 11 दिसंबर को तीन की मौत, आठ घायल।
- 12 दिसंबर बलदेव में चार की मौत।
- एक जनवरी 2021 को तीन हादसों में एक की मौत,12 घायल।
- 14 जनवरी 2021 को एक की मौत नौ घायल।
- 15 जनवरी 2021 को एक की मौत, नौ घायल। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed