फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Four people, including women, were injured in a rivalry attack.

Agra News: रंजिश में किया हमला, महिलाओं सहित चार घायल

Mon, 29 Dec 2025 02:15 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 29 Dec 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Four people, including women, were injured in a rivalry attack.

विज्ञापन
कागारौल। क्षेत्र के गांव बसैरी चाहर में रंजिश में एक परिवार पर विरोधियों ने हमला कर दिया। इसमें महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पीड़ित रंजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि 5 दिसंबर की रात करीब 9 बजे वह अपने परिवार के साथ घर बैठा था। तभी गांव के ही योगेंद्र, उसकी पत्नी मीना और पुत्र देव आए और गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। इसमें रंजीत सिंह, उनकी पत्नी केशा, सुमन पत्नी धर्मेंद्र, गुडि़या पत्नी स्वर्गीय जितेंद्र घायल हो गईं। पीड़ित ने बताया कि गांववालों के समझाने पर वह पहले थाने नहीं आया था। पर, विरोधी अब भी उसे परिवार के लोगों को धमकियां दे रहे हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed