{"_id":"5bd1b5d3bdec2269724a7582","slug":"four-people-died-in-road-accidents-in-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद: सड़क हादसों में रिटायर्ड हवलदार सहित चार लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद: सड़क हादसों में रिटायर्ड हवलदार सहित चार लोगों की मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Updated Thu, 25 Oct 2018 05:53 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद जिले में गुरुवार को अलग-अलग क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में रिटायर्ड हवलदार सहित चार लोगों की मौत हो गई। इन हादसों के बाद मौके पर पहुंची थाना पुलिस शवों को जिला अस्पताल लेकर आई।
शहर के श्रीराम कालोनी निवासी सेना के रिटायर्ड हवलदार राजबहादुर (55) गुरुवार सुबह छह बजे बाइक से अपने गांव कायथा जा रहे थे। कस्बा फरिहा से कायथा की ओर जाने वाले मार्ग पर उनको बाइक को सामने से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी।
हादसे में बाइक सवार राजबहादुर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें जिला अस्पताल लाए। यहां डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत से परिजनों में चीख-पुकार मच गई।

बाइक टकराईं
वहीं थाना बसई मोहम्मदुपर क्षेत्र में फिरोजाबाद-फतेहाबाद रोड पर बरी चौकी के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से छारबाग निवासी बाइक सवार नीरज कुमार (30) गंभीर रूप से घायल हो गया। पीआरबी टीम घायल को जिला अस्पताल लाई। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
थाना शिकोहाबाद के मैनपुरी रोड स्थित एसपी कोल्डस्टोरेज के पास सूरजपुर रुधैनी निवासी विक्रम (29) गांव में संचालित गायत्री विद्या मंदिर स्कूल के प्रधानाचार्य हैं। गुरुवार को बाइक से टीईटी की कोचिंग करने के लिए शिकोहाबाद आ रहे थे।
मैनपुरी रोड स्थित एसपी कोल्ड स्टोरेज के पास बाइक गाय से टकरा गई। इसके कारण विक्रम की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पत्नी पिंकी का रो-रोकर बुरा हाल था। उसके दो वर्षीय बेटी वैदेही है।

घायल ने दम तोड़ा
गांव नगला तुरकिया निवासी प्रदीप कुमार दो दिन पहले सड़क हादसे में घायल हो गए थे। घायल ने गुरुवार को दम तोड़ दिया। शव का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में कराया है।
गुरुवार को हाईवे क्रास कर रहे कक्षा तीन के छात्र कृष्णा (आठ) को टाटा मैजिक ने चपेट में ले लिया। इसके कारण उसके पैर में चोट लग गई। परिजन अस्पताल में लाए। हालत गंभीर होने पर आगरा रेफर किया है।