फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   four patients of dengue found in Agra

आगरा में डेंगू की दस्तक, जांच में चार मरीजों की पुष्टि, इन बातों का रखें ख्याल

Thu, 13 Sep 2018 01:27 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Thu, 13 Sep 2018 01:27 PM IST
विज्ञापन
four patients of dengue found in Agra
dengue
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में चार मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इलाज के बाद इनकी हालत बेहतर है। हाल में एसएन के डेंगू वार्ड में कोई मरीज भर्ती नहीं है। मेडिसिन विभाग की ओपीडी में 11 मरीजों को डेंगू होने की आशंका पर रक्त के नमूने लिए गए थे। एसएन में ही इसकी जांच कराई गई, जिसमें चार मरीजों को डेंगू मिला है।
विज्ञापन


प्राचार्य डॉ. जीके अनेजा ने बताया कि डेंगू वार्ड बना बनाकर प्रभारी भी नियुक्त कर दिए हैं। संभावना पर मरीजों के नमूने लेकर जांच कराने को निर्देशित किए हैं। चार मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है, इलाज के बाद हालत ठीक है, इन्हें भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ी। एक रिपोर्ट सीएमओ को भी भेजी जा रही है। 
विज्ञापन


डेंगू के लक्षण: बुखार से पहले या बाद में जाड़ा लगना, सिरदर्द, जोड़ों में दर्द, आंखों में दर्द, लाल होना। 
मलेरिया के लक्षण: जाड़े के साथ तेज बुखार, उल्टी आना, जी मिचलाना, पसीना आकर बुखार दोबारा आना। 
वायरल बुखार: हल्के जाड़े से बुखार, गला खराब, जुकाम रहना, बुखार कई दिनों तक रहना।
 

इसका रखें ख्याल

- फुल बाजू के कपड़े पहनें। 
- कूलर का नियमित पानी बदलें। 
- पानी की टंकी को ढककर रखें। 
- कीटनाशक का छिड़काव करें।
- आसपास जलभराव न होने दें। 

30 हजार से कम प्लेटलेट्स तो चिंता की बात

जिला मलेरिया अधिकारी आरके दीक्षित का कहना है कि डेंगू में प्लेटलेट्स कम होना खतरे की बात नहीं है। अगर प्लेटलेट्स 30 हजार से कम हैं तो जरूर
चिंता की बात है। जिला अस्पताल, सीएचसी और एसएन मेडिकल कालेज में जांच और इलाज की पर्याप्त व्यवस्था है। 
 

डेंगू-मलेरिया की एसएन में निशुल्क जांच 

एसएन मेडिकल कॉलेज में डेंगू और मलेरिया की निशुल्क जांच की सुविधा है। एसएन की ओपीडी में पर्चा बनवाने के बाद चिकित्सकीय संस्तुति पर जांच की जाएगी। प्राइवेट में मलेरिया की एलाइजा की जांच 250 रुपये में होती है। स्लाइड से जांच करीब 100 रुपये में, लेकिन इसे कंफर्म नहीं माना जाता है। डेंगू की जांच करीब 800 रुपए से अधिक की हो रही है। 

स्वाइन फ्लू के लिए किया अलर्ट  

लखनऊ में स्वाइन फ्लू के मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। चिकित्सकों को अलर्ट कर दिया है। एसएन के बाल रोग और मेडिसिन विभाग में इसका वार्ड बनाया है। जांच किट और दवाएं की व्यवस्था की जा रही है।  सीएमओ डॉ. मुकेश वत्स ने बताया कि स्वाइन फ्लू के चलते एहतियातन अलर्ट कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed