फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Four new BS-6 buses will be available in December, problem will be solved

Agra News: दिसंबर में मिलेंगी चार नई बीएस-6 बसें, दूर होगी समस्या

Sun, 03 Dec 2023 11:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 03 Dec 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Four new BS-6 buses will be available in December, problem will be solved
कासगंज। दिसंबर माह में डिपो को चार नई बीएस-6 बस मिलने की उम्मीद है। बसों के मिलने से कासगंज जिले से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा। क्योंकि बीएस-6 बसें ही दिल्ली में प्रवेश पा रहीं हैं। क्योंकि अन्य बसों को सिर्फ कौशांबी तक ही जाने दिया जा रहा। नवंबर माह में डिपो को दो-दो करके चार बीए-6 बसें उपलब्ध कराई गई। इससे डिपो पर बीएस-6 बसों की संख्या 14 हो गई हैं। इन बसों को दिल्ली मार्ग पर दौड़ाया जा रहा है। ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की कोई दिक्कतें न होने पाए। लेकिन दिल्ली की ओर जाने वाले यात्रियों की संख्या को देखते बसों की संख्या कम पड़ने लगी है। बीएस-6 बसों के अतिरिक्त जो बसें दिल्ली की ओर जा रही, वो यात्रियों को कौशांबी तक ही छोड़ रही हैं और वहीं से सवारियों को ला रही हैं। जिससे लोगों को दिक्कतें होती हैं। दिसंबर माह में चार और नई बसें के आने उम्मीद जताई जा रही है। जिससे बेड़े में बढ़कर बसों की संख्या 18 हो जाएगी और दिल्ली जाने वाले यात्रियों की आसानी होगी।
विज्ञापन


हर माह कुछ नई बसें निगम की ओर से डिपो को उपलब्ध कराई जा रही हैं। दिसंबर माह में भी चार नई बसों के मिलने की उम्मीद है। यात्रियों को इससे लाभ मिलेगा। - बृजेश कुमार, संचालन प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed