{"_id":"613a6b6e8ebc3e1eed40dc22","slug":"four-more-dengue-patients-found-one-in-critical-condition-agra-city-news-agr506996875","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू के चार मरीज और मिले, एक की हालात गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू के चार मरीज और मिले, एक की हालात गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। जिले में बृहस्पतिवार को चार और मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। इसमें एक की हालत गंभीर है। एसएन मेडिकल कॉलेज में उसका इलाज चल रहा है। तीन मरीजों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। डेंगू के कुल मरीजों की संख्या अब 16 हो चुकी है।
शिवनगर की राधे वाली गली निवासी सात वर्ष की बालिका को तेज बुखार और उल्टी की समस्या होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच कराने पर बालिका में डेंगू की पुष्टि हुई। उसकी हालत गंभीर होने पर एसएन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। इसके अलावा पिनाहट के 18 वर्षीय, जगनेर के 17 वर्षीय और खेरागढ़ निवासी एक वर्ष की बालिका में भी डेंगू की पुष्टि हुई। इन तीनों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
एसएन मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग में डेंगू के 13 संदिग्ध मरीज और मेडिकल विभाग में 06 संदिग्ध मरीज भर्ती हैं। जबकि निजी अस्पतालों में 35 डेंगू के संदिग्ध मरीज भर्ती हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अभी तक जिले में 16 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 10 मरीज ठीक हो चुके हैं। डेंगू से अभी कोई मौत नहीं हुई है।