फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Four miscreants arrested for stealing oil from transformer

आगरा: ट्रांसफार्मर से तेल चोरी करने वाले चार शातिर गिरफ्तार

Thu, 16 Feb 2023 11:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 16 Feb 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Four miscreants arrested for stealing oil from transformer
मैनपुरी।
विज्ञापन

थाना एलाऊ क्षेत्र में औंग विद्युत उपकेंद्र पर रखे ट्रांसफार्मर से तेल चोरी करने वाले चार शातिर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए। उनके कब्जे से करीब 700 लीटर चोरी किया गया तेल, कार और 30 हजार रुपया की नकदी व चार तमंचा कारतूस बरामद हुए।

पुलिस लाइन में एसपी विनोद कुमार ने बताया कि सात फरवरी की रात थाना एलाऊ क्षेत्र में औंग विद्युत उपकेंद्र पर रखे ट्रांसफार्मर से तेल चोरी की वारदात हुई थी। उक्त घटना के संबंध में जेई राकेश चंद्र द्वारा मुकदमा दर्ज कराया गया था। तभी से थाना पुलिस चोरों की तलाश कर रही थीं। बृहस्पतिवार को थानाध्यक्ष आदित्य खोखर को सूचना मिली कि औंग विद्युत उपकेंद्र से तेल चोरी करने वाले गैंग के लोग कार से इटावा की ओर जा रहे हैं। इस सूचना पर थानाध्यक्ष ने टीम के साथ नखतपुर के पास जब कार को रुकवाने का प्रयास किया तो चालक ने कार को मोड़ कर भगा दिया। इस दौरान कार सड़क से नीचे उतर गई, कार में मौजूद चोर भागने लगे और एक ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाशों ने अपने नाम कुलदीप उर्फ गब्बर, सनी निवासी वांसमई नबावगंज फर्रुखाबाद, भूरा उर्फ बिल्ला उर्फ अनीश निवासी शेखूपुरा थाना शीशगढ़ बरेली और दानिश निवासी मोहल्ला बाजार रीछा थाना देवरनिया बरेली बताया। इनके कब्जा से चार तमंचा और कई कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने इनके कब्जे से 700 लीटर चोरी किया गया तेल, 30 हजार रुपया की नकदी, वारदात में प्रयुक्त कार आदि बरामद किए। एसपी ने बताया कि कुलदीप पर सात, भूरा पर आठ, सनी पर पांच और दानिश चार आपराधिक मामले दर्ज हैं। मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed