फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Four member audit team is scanning the records in the head post office

Agra News: चार सदस्यीय ऑडिट टीम प्रधान डाकघर में खंगाल रही अभिलेख

Thu, 16 Nov 2023 10:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 16 Nov 2023 10:45 PM IST
विज्ञापन
Four member audit team is scanning the records in the head post office

विज्ञापन
मैनपुरी। प्रधान डाकघर में गबन के मामले में चार सदस्यीय ऑडिट टीम जांच करने के लिए मैनपुरी पहुंच गई है। विभागीय अधिकारी तो इसे नियमित ऑडिट बता रहे हैं। वहीं सूत्रों के अनुसार ऑडिट टीम मैनपुरी के डाकघरों में हुए गबन को लेकर ही जांच कर रही है। वहीं ऑडिट टीम में शामिल अधिकारियों ने किसी से मुलाकात नहीं की।

मैनपुरी के प्रधान डाकघर और शाखा डाकघर अंगौथा में बड़े पैमाने पर खातों से रुपयों का गबन किया गया है। दोनों ही मामलों की जांच के लिए दो अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है। गबन सामने आए लगभग तीन माह का समय बीत चुका है, लेकिन अब तक जांच टीम किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकी है। इसी बीच बृहस्पतिवार को एक चार सदस्यीय ऑडिट टीम भी मैनपुरी पहुंच गई है। जिसमें लखनऊ और पोस्ट मास्टर जनरल कार्यालय आगरा के अधिकारी शामिल हैं।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को प्रधान डाकघर में पहुंचकर अभिलेखों की जांच शुरू की। डाक विभाग के अधिकारी इसे नियमित होने वाला ऑडिट कार्य बता रहे हैं। वहीं सूत्रों का कहना है कि मामला डाकघरों में हुए गबन से ही जुड़ा हुआ है। चार सदस्यीय टीम गबन के संबंध में ही अभिलेख खंगालने का काम कर रही है। टीम में शामिल अधिकारी पूरे दिन अभिलेख पलटते रहे। उन्होंने डाक विभाग के अलावा शिकायतकर्ता या किसी अन्य से मुलाकात नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं डाक अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी का कहना है कि टीम अपने रुटीन ऑडिट के लिए आई है। ये एक विभागीय प्रक्रिया है। गबन की जांच अलग से गठित टीमें कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed