{"_id":"5f47f1437584e50c95741b38","slug":"four-lakh-rupees-loot-information-to-police-crime-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगराः दो किलो सोने के लालच में गंवाए चार लाख रुपये, जानिये आखिर क्या है पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगराः दो किलो सोने के लालच में गंवाए चार लाख रुपये, जानिये आखिर क्या है पूरा मामला
Fri, 28 Aug 2020 12:06 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 28 Aug 2020 12:06 AM IST
सार
नेकराम को लालच दिया गया कि वह 50 लाख रुपये में एक करोड़ का सोना दे देंगे। नेकराम खरीदने के लिए तैयार हो गए। उन्होंने एडवांस में चार लाख रुपये देने के लिए बुलाया था। आरोपी रुपये लेकर चले गए।
विज्ञापन
पुलिस ने पकड़ा एक संदिग्ध व्यक्ति
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में थाना सदर के बुंदू कटरा में गुरुवार दोपहर परचून व्यापारी नेकराम ने दो किलोग्राम सोना की लालच में अपने चार लाख रुपये गवां दिए। उन्हें ठगने वालों में एक महिला सहित तीन लोग शामिल हैं।
मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को पीछा करके पकड़ा है, जिससे पूछताछ की जा रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि मामला टप्पेबाजी का है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें- डॉ. योगिता हत्याकांड: ‘कार में योगिता से झगड़ा हुआ...उस पर गोली चलाई और कुछ याद नहीं’
विज्ञापन
थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि नेकराम ने लूट की सूचना दी थी। मगर, मामला टप्पेबाजी का निकला है। जिन लोगों पर लूट का आरोप लगाया है, वह उन्हें डेढ़ साल से जानते हैं। वह उसके पास चंदे की रसीद कटवाने आए थे। तब से उसकी पहचान हो गई। 15 दिन पहले नेकराम से कहा कि उनके पास दो किलोग्राम सोना रखा है। 13 दिन पहले मोती भी दिखाए।

नेकराम ने सराफ को दिखाए तो वह सोने के निकले। नेकराम को लालच दिया गया कि वह 50 लाख रुपये में एक करोड़ का सोना दे देंगे। नेकराम खरीदने के लिए तैयार हो गए। उन्होंने एडवांस में चार लाख रुपये देने के लिए बुलाया था। आरोपी रुपये लेकर चले गए। बाद में नेकराम को अहसास हुआ कि ठगी हुई है। इस पर लूट की सूचना दी। इस मामले में एत्माद्दौला के गौतम नगर निवासी पप्पू, धर्मा राय, जमुना और एक अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
व्यापारी से चार लाख लूट की दी थी सूचना
घटना के बाद व्यापारी नेकराम ने पुलिस को चार लाख रुपये लूट की सूचना दी थी। बंदू कटरा स्थित नगला भवानी सिंह निवासी नेकराम की घर के पास ही परचून की दुकान है। दोपहर दो बजे वह घर से स्कूटर पर निकले थे। उनके पास बैग में चार लाख रुपये रखे थे। व्यापारी की मानें तो वह रुपये सदर बाजार स्थित बैंक में जमा करने जा रहे थे।
नेकराम ने बताया कि घर से 500 मीटर दूर ही एक बाइक पर सवार महिला सहित तीन लोगों ने उन्हें रोक लिया। दो लोग पैदल आ गए। उन्होंने बाइक पर टंगा थैला छीन लिया। इसके बाद भाग निकले। नेकराम ने शोर मचा दिया। कुछ दूरी पर खड़े दो दरोगा आ गए। इस पर पीछा करके एक संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस ने घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी चेक किए।