फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   four ganja smugglers arrested by UP Police

205 किलोग्राम गांजे की खेप के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, क्षेत्र में खपाने की थी तैयारी

Mon, 02 Aug 2021 11:10 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
four ganja smugglers arrested by UP Police
पुलिस हिरासत में पकड़े गए तस्कर गांजे की खेप के साथ - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। कोतवाली पुलिस ने रविवार की देर शाम करहल रोड रेलवे क्रॉसिंग के पास एक ट्रक से करीब 205 किलोग्राम गांजे की खेप बरामद की। चार तस्करों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। करीब 41 लाख रुपये की कीमत के गांजे को केबिन में छिपाकर रखा गया था।
विज्ञापन

सोमवार को एसपी अशोक कुमार राय ने कोतवाली पुलिस द्वारा लाखों रुपये की कीमत के गांजा बरामदगी के संबंध में प्रेसवार्ता की। उन्होंने बताया कि रविवार की देर शाम सीओ सिटी अभय नारायण राय को सूचना मिली कि करहल रोड रेलवे क्रॉसिंग की ओर से एक ट्रक गुजरने वाला है। इसमें गांजा तस्करी कर ले जाया जा रहा है। इस सूचना पर सीओ, इंस्पेक्टर कोतवाली भानूप्रताप टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। घेराबंदी कर क्रॉसिंग के पास ट्रक को रुकवा लिया, उसमें मौजूद चार युवकों को भी हिरासत में ले लिया। चालक केबिन से पुलिस ने करीब 205 किलो गांजा बरामद किया।
विज्ञापन

पूछताछ करने पर पकड़े गए तस्करों ने अपने नाम संतोष यादव निवासी हीरापुर जनपद एटा, उमेश यादव निवासी लबालपुर थाना ढोलना जनपद कासगंज, राकेश कुमार निवासी हमीरपुर थाना मिरहची जनपद एटा और सुरजीत यादव निवासी नगला बनवा थाना मिरहची एटा बताया। उनके पास से मोबाइल, कुछ नकदी व अन्य सामान भी मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि बरामद गांजा की अनुमानित कीमत करीब 41 लाख रुपये है। गांजा ओडिशा से तस्करी कर एटा सप्लाई किया जा रहा था। पुलिस गांजा तस्करी के रैकेट के बारे में भी गहनता के साथ जांच कर रही है। जल्द ही धंधे में लिप्त कई अन्य लोग भी गिरफ्त में होंगे।
...कहीं नक्सलियों से तो नहीं जुड़े गांजा तस्करी के तार
मैनपुरी। गिरफ्तार तस्कर इससे पहले भी दो बार भारी मात्रा में अवैध नशीले पदार्थ की खेप क्षेत्र में सप्लाई कर चुके हैं। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस पूछताछ में दी है। वहीं पुलिस तस्करी के तार नक्सलियों से जुड़े होने की बात से भी इनकार नहीं कर रही है। एसपी ने कहा है कि आरोपियों को कस्टडी रिमांड पर ओडिशा लेकर जाएंगे, जिससे तस्करों के आका तक पहुंचा जा सके।
पुलिस पूछताछ में तस्करों ने बताया है कि वह पहले भी दो बार गांजा ला चुके हैं। बरामद अवैध पदार्थ उन्हें एटा में दो लोगों के यहां पहुंचाना था। पूछताछ में एक बिहारी सप्लायर का नाम भी सामने आया है। सीओ सिटी ने बताया कि गांजा तस्करी के तार ओडिशा से जुडे़ हैं। नशे का ये कारोबार नक्सलियों से जुड़ा हो सकता है, इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता। कस्टडी रिमांड पर आरोपियों को ओडिशा ले जाया जाएगा। वहां तस्करों के आकाओं के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी। इसके लिए स्थानीय पुलिस का भी सहयोग लिया जाएगा।

आगरा एसटीएफ के निरीक्षक भी थे साथ
कोतवाली पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में एसटीएफ आगरा की सूचना भी पुलिस के बेहद काम आई। कार्रवाई में एसटीएफ के निरीक्षक उदय प्रताप भी साथ रहे। इसके अलावा टीम के कुछ अन्य सदस्य भी कार्रवाई में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed