फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Four Drowned In Parvati River Dholpur Goes From Agra

आगरा के पांच युवक पार्वती नदी में डूबे: मूर्ति विसर्जन के दौरान हुआ हादसा, गोताखोरों ने निकाले शव

Fri, 15 Oct 2021 04:16 PM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 15 Oct 2021 04:16 PM IST
सार

राजस्थान के धौलपुर में पार्वती नदी में आगरा से गए पांच युवक डूब गए। घटना की जानकारी जब परिजनों को मिली तो परिवारों में कोहराम मच गया। गोताखोरों की मदद से देर शाम सभी युवकों के शव नदी से निकाले गए।  

विज्ञापन
Four Drowned In Parvati River Dholpur Goes From Agra
आगरा: चार लोगों की मौत पर घर पहुंचे लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धौलपुर जिले के बसेडी उपखंड के भूतेश्वर इलाके में शुक्रवार दोपहर मूर्ति विसर्जन के दौरान हुए हादसे में पार्वती नदी में पांच युवक डूब गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी युवकों के शवों को गोताखोरों की मदद से बाहर निकाला। सभी मृतक आगरा जिले के जगनेर इलाके के रहने वाले थे और मूर्ति विसर्जन के लिए बसेडी इलाके में आए थे। 

विज्ञापन


धौलपुर के पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत के मुताबिक शुक्रवार दोपहर आगरा जिले के जगनेर थाना इलाके के गांव भुवनपुरा निवासी ग्रामीण नवरात्र समापन के बाद दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए बसेडी आए थे। बसेडी के भूतेश्वर इलाके में भूतेश्वर मंदिर के पास पार्वती नदी में ग्रामीण दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन कर रहे थे। 
विज्ञापन


फिरोजाबाद में दर्दनाक हादसा: नहाते समय यमुना में डूबे तीन दोस्त, परिवारों में मचा कोहराम
विज्ञापन
विज्ञापन


गोताखोरों की मदद से निकाले गए शव
तभी गांव के पांच युवक दुर्गा प्रतिमाओं के साथ गहरे पानी में उतर गए। पानी की गहराई का अंदाजा नहीं होने पर सभी पांचों युवक डूब गए। हादसे के बाद में मौके पर पहुंची बसेडी थाना पुलिस ने ग्रामीणों तथा गोताखोरों की मदद से सभी युवकों के शवों को बाहर निकाला। 

बसेडी थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने बताया कि मृतकों में दो सगे भाई राजेश (26) एवं रनवीर सिंह (24) पुत्रगण कालीचरण, सत्यप्रकाश (22) पुत्र परीक्षत, श्रीकृष्ण (23) पुत्र रामवीर एवं संजय (19) पुत्र घनश्याम निवासी भुवनपुरा जगनेर जिला आगरा शामिल हैं। पुलिस ने मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करा उन्हें परिजनों को सौंप दिया है। उधर, हादसे के बाद मातम छा गया। 

परिवार में मचा कोहराम 
धौलपुर के बसेड़ी में पर्वती नदी में गांव भवनपुरा के कृष्णा, सत्यप्रकाश, राजेश, रनवीर और संजीव की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी पर रिश्तेदार पहुंच गए। कृष्णा के घरवालों को नहीं पता था कि वह धौलपुर कब चला गया। सूचना पर एसडीएम खेरागढ़ प्रियंका सिंह गांव पहुंची। शाम को पांचों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed