फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Four devotees from Agra returning after visiting Khatu Shyam died in road accident

'दर्शन कर लिए हैं, दोपहर तक लाैट आऊंगा': मुकुल तोड़ गया दादी से किया वादा, खाटू श्याम गए चार दोस्तों की माैत

Fri, 23 Oct 2026 06:07 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Fri, 23 Oct 2026 06:07 PM IST
सार

आगरा से खाटू श्याम गए छह युवकों की कार जयपुर में हादसे का शिकार हो गई। इसमें चार दोस्तों की माैत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवारों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
Four devotees from Agra returning after visiting Khatu Shyam died in road accident
युवकों का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एकादशी पर खाटू श्याम में भजन-कीर्तन का यूट्यूब पर लाइव प्रसारण करने गए अतुल वाष्र्णेय को क्या पता था कि यह सफर उनके जीवन का आखिरी सफर बन जाएगा। दोस्तों और स्टाफ के साथ धार्मिक आयोजन की कवरेज करने गए अतुल की हादसे में मौत की खबर ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। घर में पत्नी और तीन छोटी बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन


कटरा वजीर खां निवासी अतुल के छोटे भाई रोहित ने बताया कि 21 अक्तूबर को अतुल दोस्तों और स्टाफ के साथ आगरा से खाटू श्याम के लिए रवाना हुए थे। बृहस्पतिवार को एकादशी के अवसर पर वहां आयोजित भजन-कीर्तन का यूट्यूब पर लाइव प्रसारण करना था। कार्यक्रम की कवरेज पूरी करने के बाद सभी लोग कार से लौट रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया। रोहित के मुताबिक शुक्रवार सुबह करीब सात बजे पुलिस ने हादसे की सूचना दी। कार अतुल के नाम पर रजिस्टर थी, जबकि उसे उनका दोस्त राहुल शर्मा चला रहा था।
विज्ञापन


तीन बेटियों की जिम्मेदारी अतुल पर थी
अतुल की शादी वर्ष 2016 में सिम्मी से हुई थी। उनकी तीन बेटियां हैं। इनमें रुद्रांशी नौ साल, ख्याति पांच साल और सबसे छोटी तृषा महज तीन महीने की है। अतुल परिवार की जिम्मेदारियां निभाने के साथ फोटोग्राफी का काम करते थे। वह शादियों में फोटोग्राफी करने के अलावा धार्मिक आयोजनों का यूट्यूब पर लाइव प्रसारण भी करते थे। अतुल के पिता वीरेंद्र घर के नीचे परचून की दुकान चलाते हैं। परिवार पहली मंजिल पर रहता है। हादसे की खबर पहुंचने के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। तीन मासूम बेटियों के सिर से पिता का साया उठने से हर कोई गमगीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
Trending Videos

मां-दादी से कहा था, दर्शन कर लिए हैं, दोपहर तक घर लौट आऊंगा
न्यू किरन काॅलोनी, कालिंदी विहार निवासी मुकुल जायसवाल ने बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे मां ज्योति गुप्ता और दादी मुन्नी देवी को फोन कर बताया था कि खाटू श्याम के दर्शन कर लिए हैं। शुक्रवार दोपहर तक घर लौट आएगा। परिवार को क्या पता था कि घर लौटने का वादा करने वाला मुकुल अब कभी नहीं आएगा। हादसे की खबर से मां और दादी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि मुकुल अपने छोटे भाई नुकुल के साथ फोटोग्राफी का काम करता था। पिता अशोक जायसवाल की पांच साल पहले मौत हो चुकी थी। पिता के जाने के बाद परिवार का सहारा बने मुकुल की मौत ने अपनों को बेसहारा कर दिया। जिस घर में उसके लौटने का इंतजार हो रहा था, वहां अब मातम पसरा हुआ है।

कार का टायर फटने से हुआ हादसा
हादसा शुक्रवार सुबह करीब छह बजे राजस्थान के दौसा-मनोहरपुर हाईवे पर रायसर क्षेत्र में हुआ। हाईवे से गुजरते समय अचानक कार का टायर फट गया। इससे चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और राहत कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने मशक्कत कर कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं, मृतकों के शवों को मोर्चरी में रखवाया गया। रायसर थाना प्रभारी राजपाल सिंह के अनुसार, प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण कार का टायर फटना सामने आया है। दुर्घटना में जान गंवाने वालों की पहचान अतुल, रूपेश, मुकुल और शिवा के रूप में हुई है। चारों उत्तर प्रदेश के आगरा के निवासी थे और खाटू श्याम धाम में दर्शन करने के बाद घर लौट रहे थे। हादसे में राहुल और अर्पित गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। मृतकों में दो ट्रांसयमुना और दो कालिंदी विहार के निवासी बताए गए हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed