{"_id":"61376d318ebc3e7a2519bd52","slug":"four-death-due-to-viral-and-dengue-fever-in-kasganj-today-latest-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कासगंज में डेंगू-वायरल का कहर: जानलेवा बुखार से चार लोगों की मौत, पांच मलेरिया रोगी भी मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज में डेंगू-वायरल का कहर: जानलेवा बुखार से चार लोगों की मौत, पांच मलेरिया रोगी भी मिले
Tue, 07 Sep 2021 07:19 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, कासगंज
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 07 Sep 2021 07:19 PM IST
सार
तीन दिन पहले कुछ लोगों को बुखार आया था। चिकित्सकों ने दवा ली लेकिन राहत नहीं मिलने से मंगलवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। कासगंज जनपद में चार लोगों की मौत के साथ अब मृतकों की संख्या भी बढ़कर 11 पहुंच गई है।
विज्ञापन
कासगंज के अस्पताल में भर्ती मरीज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कासगंज जनपद में जानलेवा बुखार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। मंगलवार को जनपद में चार और लोगों की मौत बुखार से हो गई। अब तक 11 लोग बुखार से मौत के आगोश में समा चुके हैं। जबकि पांच मरीज मलेरिया संक्रमित और मिले हैं। वहीं डेंगू का भी प्रकोप फैलने लगा है।
गंजडुंडवारा के गनेशपुर में जेनब (15) पुत्री नौसे को तीन दिन पहले बुखार आया। चिकित्सकों से इलाज के बाद भी राहत नहीं मिली और उसने दम तोड़ दिया। खुशबू (19) पुत्री फिरासत ने भी बुखार की चपेट में आकर दम तोड़ दिया। नुजहत (20) पुत्री अबरार को चार दिन पहले बुखार आया। बुखार के बाद उसे निजी चिकित्सक को दिखाया गया, लेकिन राहत नहीं मिली। इसके बाद परिजन उसे अलीगढ़ ले गए लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गए। युवती के परिजनों का कहना था कि यहां चिकित्सकों ने डेंगू बताया। इसके अलावा इसी गांव के मोहम्मद शाहिव मिस्त्री (50) पुत्र आसिफ, इश्त्याक पहलवान (50) पुत्र असफाक, जुनेद (12) पुत्र मुजाहिद, उसकी मां शमीना (35) का भी अलीगढ़ में इलाज चल रहा है। परिजनों ने इनके डेंगू पीड़ित होने की जानकारी दी। पटियाली क्षेत्र के थाना गांव दरियावगंज में पंक्षी (30) पुत्र सुरेंद्र सिंह को तीन दिन पहले बुखार आया। परिजनों ने निजी चिकित्सक को दिखाया, लेकिन राहत नहीं मिली। इसके बाद परिजन उसे बरेली में इलाज के लिए ले गए। जहां उसकी मौत हो गई।

अस्पतालों पर मरीजों की भीड़
जिला में इस समय बुखार का काफी प्रकोप है। जिला अस्पताल में मंगलवार को 600 लोग अपना इलाज कराने के लिए पहुंचे। इनमें से 200 लोग बुखार पीड़ित थे। बुखार पीड़ितों में 75 बच्चे भी शामिल थे। तीन गंभीर मरीजों को जिला अस्पताल के संक्रामक वार्ड में भर्ती किया गया। इसी तरह अशोक नगर स्वास्थ्य केंद्र पर भी लगभग 300 मरीज इलाज के लिए पहुंचे। इनमें बड़ी संख्या में बुखार पीड़ित मरीज शामिल रहे। टीमों ने 491 लोगों की स्लाइडें बनाईं। जिनमें पांच लोग मलेरिया संक्रमित पाए गए। इनमें से तीन लोग कासगंज में और दो लोग सिढ़पुरा क्षेत्र से थे। सरकारी आंकड़ों में मलेरिया रोगियों का आंकड़ा 11 हो गया है। जबकि हकीकत में यह आंकड़ा कहीं अधिक है। बड़ी संख्या में लोग निजी चिकित्सकों के यहां अपना इलाज करा रहे हैं।
कासगंज में मौतें एक नजर
8 अगस्त भरगैन में दो बच्चों की मौत
28 अगस्त पटियाली में एक महिला व एक युवक की मौत
2 सितंबर भरगैन में मासूम की मौत
3 सितंबर पटियाली के नगला सुम्मेर व नगला रगी में एक-एक बच्चे की मौत
5 सितंबर सिकंदरपुर के बहोरा में बुखार से बालक की मौत
7 सितंबर गंजडुंडवारा के गनेशपुर में तीन युवतियों व पटियाली के थाना गांव में एक युवक की मौत
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि जिन क्षेत्रों में बुखार फैलने एवं मौत की सूचनाएं मिली हैं वहां टीम भेजकर जांच कराई जाएगी। जांच में जो भी संक्रमित मिलेंगे उनका इलाज कराया जाएगा।
सियासत: विधानसभा चुनाव में 'चाचा' को मिलेगा सम्मान, सपा मुखिया के बयान से प्रदेश में चढ़ा राजनीतिक 'पारा'