फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   four courts of ACP will be built in Agra

Police Commissionerate: आगरा में एसीपी की बनेंगी चार कोर्ट, तेहरा में बनेगा सैंया एसीपी का ऑफिस

Fri, 09 Dec 2022 09:18 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 09 Dec 2022 09:18 AM IST
सार

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि शहर में छह सर्किल हैं। इनमें से चार की कोर्ट तैयार कराई जा रही हैं। कलक्ट्रेट स्थित पुराने पुलिस ऑफिस में दो कोर्ट बनेंगी, जबकि दो पुरानी कोविड अस्पताल में बनाई जा रही हैं। 
 

विज्ञापन
four courts of ACP will be built in Agra
पुलिस कमिश्नर डॉ. प्रीतिंदर सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में एसीपी की चार कोर्ट बनाई जा रही हैं। अधिकारियों को 12 दिसंबर से ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें उन्हें विभिन्न अधिनियम की जानकारी दी जाएगी। पुलिस कमिश्नर डॉ. प्रीतिंदर सिंह के मुताबिक, शहर में छह सर्किल हैं। इनमें से चार की कोर्ट तैयार कराई जा रही हैं। कलक्ट्रेट स्थित पुराने पुलिस ऑफिस में दो कोर्ट बनेंगी, जबकि दो पुरानी कोविड अस्पताल में बनाई जा रही हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अस्पताल पुलिस लाइन में है। यह खाली पड़ा हुआ था। इसलिए इसे चिह्नित किया गया है। पुलिस आयुक्त की कोर्ट पुलिस लाइन स्थित पुराने सभागार में बन रही है। इसमें ही अपर पुलिस आयुक्त की कोर्ट होगी। नए सर्किल सैंया के एसीपी का ऑफिस तेहरा में बनाया जा रहा है, जबकि एसीपी बासौनी के कार्यालय के लिए अभी जगह फाइनल नहीं हो सकी है। 

विज्ञापन

तेहरा में अधिकारी करेंगे निरीक्षण

सैंया सर्किल के लिए तेहरा में जगह देखी गई है। सरकारी भवन में ऑफिस बनाया जाएगा। अधिकारी निरीक्षण करेंगे। इसके बाद निर्णय लिया जाएगा। जगह फाइनल होने पर निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। अभी एसीपी सैंया की तैनाती नहीं हुई है। अभी खेरागढ़ सर्किल में ही थाने रहेंगे। एसीपी की तैनाती के बाद अलग हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


ऑनलाइन प्रशिक्षण में देंगे जानकारी
आगरा कमिश्नरेट बनने के बाद पुलिस कोई मजिस्ट्रेटी शक्तियां भी मिल गई हैं। इन शक्तियों के बारे में जानकारी के लिए अधिकारियों को ऑनलाइन प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। अलग-अलग अधिकारी के लिए अलग-अलग जूम मीटिंग रखी गई है। प्रशिक्षण 12 दिसंबर से शुरू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed