फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   four construction workers arrested for build road over dog

कुत्ते पर सड़क बनाने के मामले में चार गिरफ्तार, कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक से भी होगी पूछताछ

Thu, 14 Jun 2018 04:24 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Thu, 14 Jun 2018 04:24 PM IST
विज्ञापन
four construction workers arrested for build road over dog
कुत्ते के ऊपर बना दी सड़क - फोटो : अमर उजाला
आगरा के फूल सैय्यद चौराहा पर कुत्ते के ऊपर ही सड़क बना दिए जाने के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें निर्माण कंपनी का सुपरवाइजर, रोड रोलर का ड्राइवर और दो मजदूर शामिल हैं।
विज्ञापन


वाक्या सोमवार को सामने आया था। कुत्ता सड़क किनारे लेटा था। उसी पर रोड रोलर चढ़ा दिया गया था। इससे उसकी मौत हो गई थी। संवेदनहीनता की पराकाष्ठा यह थी कि मौत जाने के बाद शव पर सड़क भी बना दी गई।
विज्ञापन


मामला केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी की संस्थान पिपुल फोर एनिमल (पीएफए) तक पहुंच जाने के बाद पुलिस ने सड़क बना रही कंपनी आरपी कंस्ट्रक्शन के खिलाफ केस पशु क्रूरता अधिनियम के तहत दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये लोग हुए गिरफ्तार

four construction workers arrested for build road over dog
कुत्ते पर सड़क बनाने के आरोपी - फोटो : अमर उजाला
आरोपियों में मथुरा के गांव डडीसरा निवासी सुपरवाइजर रविंद्र सिंह, मध्य प्रदेश के भिंड निवासी रोड रोलर चालक कुलदीप, अलीगढ़ के अतरौली के गांव नहर निवासी मजदूर वीरेंद्र और भिंड का निवासी मजदूर सतीश हैं। 

सदर थाना के इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को इस मामले में चार लोग गिरफ्तार किए गए। विवेचना अभी चल रही है और भी आरोपी बनाए जा सकते हैं। जरूरत पड़ी तो कंपनी के मालिक से भी पूछताछ की जाएगी।

इस मामले में लोगों ने सोशल मीडिया पर गुस्सा जाहिर किया। किसी ने इसे क्रूरता की हद बताया तो किसी ने लिखा कि उनके पास शब्द ही नहीं है। इस संवेदनहीनता को बयां करने के लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed