{"_id":"671fce25ef8765287001c7a4","slug":"four-children-burnt-by-gunpowder-in-mahmoodpur-village-kasganj-news-c-175-1-mt11003-123071-2024-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: गांव महमूदपुर में चार बच्चे बारूद से झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: गांव महमूदपुर में चार बच्चे बारूद से झुलसे
Mon, 28 Oct 2024 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 28 Oct 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
गंजडुंडवारा। ब्लॉक क्षेत्र के गांव महमूदपुर में चार बच्चे बारूद के गोला से झुलस गए। इनका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार चल रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि कुछ शरारतीतत्व जंगली सूअर मारने के लिए बारूद के गोलों पर गुड़ लगाकर गांव के किनारे घूरे और कचरा पर फेंक देते हैं। इनके किनारे पर ही गांव से लगे खेत हैं। जिससे जंगली सूअर रात में विचरण करने आते हैं और उन्हें खाकर मर जाते हैं। किसी कारणवश शिकारियों से यह गोला छूट गया और बच्चों ने उस पर कूड़ा करकट रखकर माचिस से आग जला दी। जिससे तेज आवाज के साथ गोला फट गया और चार बच्चे घायल हो गए। इससे आर्यन पुत्र कैलाश उम्र 7 वर्ष, पवित्रा पुत्री प्रवेश उम्र 6 वर्ष, आदेश उम्र 9 वर्ष और कार्तिक उम्र 7 वर्ष पुत्र गण बबलू बुरी तरह झुलस गए। जिनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंजडुंडवारा लाया गया। जहां उनका उपचार जारी है।