फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Four buses will run to Mathura on Janmashtami

Agra News: जन्माष्टमी पर मथुरा जाने के लिए चलेंगी चार बसें

Fri, 23 Aug 2024 02:38 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 23 Aug 2024 02:38 AM IST
विज्ञापन
Four buses will run to Mathura on Janmashtami
कासगंज। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर मथुरा, वृंदावन बड़ी संख्या में श्रद्धालु जाते हैं। अधिकांश श्रद्धालु ट्रेनों से मथुरा जाते हैं, लेकिन रोडवेज ने भी तैयारी की है। कान्हा की नगरी मथुरा जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रोडवेज ने मथुरा मार्ग पर चार बसों को लगा रहा है। यह बसें 24 अगस्त की शाम से शुरु हो जाएंगी।जन्माष्टमी पर मथुरा नगरी की भक्तिमय हो जाती है। बांके बिहारी सहित अन्य मंदिरों में कान्हा के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु जाते हैं। कान्हा की जन्मभूमि पर जन्माष्टमी पर बड़ी संख्या लोग जाते हैं। मथुरा के लिए सीधी ट्रेन होने के कारण अधिकांश श्रद्धालु ट्रेनों से मथुरा जाते हैं। ट्रेन में किराया भी कम लगता है। बसों से भी श्रद्धालु बड़ी संख्या में मथुरा जाते हैं। जन्माष्टमी पर भीड़ की संभावना देखते हुए चार बसों को मथुरा जाने के लिए निर्धारित किया है। ये बसें 24 अगस्त की शाम से मथुरा और कासगंज के मध्य संचालित होंगी। बस संचालन प्रभारी बृजेश कुमार ने बताया किया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा जाने वाले श्रद्धालुओं को दिक्कतें नहीं होंगी। मथुरा के लिए बसों की उपलब्धता रहेगी। जरूरत होने पर बसों के फेरे भी बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed