फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Four arrested including six kilos of intoxicants, sent to jail

छह किलो नशीला पदार्थ सहित चार गिरफ्तार, भेजा जेल

Sun, 06 Nov 2022 11:07 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 11:07 PM IST
विज्ञापन
Four arrested including six kilos of intoxicants, sent to jail
कासगंज। पुलिस ने छह किलो नशीला पदार्थ डायजापाम के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। आरोपी नशीला पदार्थ बेचने की फिराक में किसरौली रोड पर रेलवे क्रांसिग के पास खड़े थे। चौकी इंचार्ज सोरों गेट विक्रम सिंह को शनिवार रात मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग नशीला पदार्थ बेचने की फिराक में किसरौली रोड रेलवे क्रॉसिंग के पास खड़े हैं। सूचना पर पुलिस बताए स्थान पर पहुंची। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर चार आरोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम सर्वेश, रामू, वीरू, राजेश निवासी गिहार कॉलोनी, भोगांव मैनपुरी बताया।
विज्ञापन

आरोपियों ने बताया कि वह काफी दिनों से जनपद में नशीला पदार्थ बेच रहे हैं। पुलिस ने तलाशी में आरोपियों के पास से छह किलो डायजापाम (नशीला पदार्थ) बरामद किया। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेजने की कार्रवाई की गई है। इंस्पेक्टर क्राइम जगमोहन कश्यप ने बताया कि चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। चारों आरोपियों के कब्जे से कुल छह किलो डायजापाम बरामद किया गया है। सभी को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed