फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Four Anganwadi centers found closed

Agra News: चार आंगनबाड़ी केंद्र बंद मिले

Sat, 09 Nov 2024 10:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 09 Nov 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
Four Anganwadi centers found closed
कासगंज। उप्र राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़ ने शनिवार को शहर के साथ देहात के भी आंगनबाड़ी केंद्रों और शहर स्थित वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया। इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों की व्यवस्थाओं की पोल खुल गई। शहर के छह केंद्रों में से चार केंद्र बंद मिले। जबकि वृद्धाश्रम में सफाई नहीं थी और दवाओं की भी कमियों की शिकायत मिली। सदस्य रेनू गौड़ शनिवार की सुबह अशोक नगर पहुंची। यहां 300 मीटर के क्षेत्र में स्थित छह आंगनबाड़ी केंद्रों का उन्होंने निरीक्षण किया। इनमें से चार केंद्रों पर ताले लटके हुए थे। जबकि दो आंगनबाड़ी केंद्र खुले मिले। यह दोनों ही केंद्र आमने-सामने 10 वाई 10 की दुकान में संचालित हो रहे थे। इनमें से एक में दो बच्चे बैठे हुए थे लेकिन यहां आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका मौजूद नहीं थीं। दूसरे पर कार्यकर्ता उपस्थित मिली लेकिन सहायिका अनुपस्थित रहीं। इसके बाद सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को एक स्थान पर बुलाकर उन्हें चेतावनी दी गई। यहां से गांव पहाड़पुर में पहुंची, यहां आंगनबाड़ी केंद्र पर 16 में से 10 बच्चे और स्टाफ भी उपस्थित थे। जबकि गांव देवरी में केंद्र बंद था। ग्रामीणों ने बताया कि यहां तैनात आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका की काफी समय पूर्व मौत हो चुकी है। इसके बाद यहां कोई तैनात नहीं किया गया। इस पर परिवार की ही विधवा महिला को कार्यकर्ता बनाने के लिए डीपीओ से बात की। वृद्धाश्रम में नहीं दवाएं, सफाई व्यवस्था भी बदहाल : उन्होंने सहावर गेट स्थित वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया। यहां उन्हें शिकायत मिली कि बीमार वृद्धों को दवाएं नहीं मिलती। एक महिला को एलर्जी के कारण शरीर पर सूजन थी। वृद्धा रामा देवी ने शिकायत की कि उसने अपनी वृद्धा पेंशन के दस हजार रुपये निकाल कर अपना उपचार कराया है। इस पर सदस्य रेनू गौड़ ने समाज कल्याण अधिकारी को परिस्थितियों से अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed