फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Foundry Nagar bus stand may start next month pressure from ISBT will be reduced

खुशखबर: फाउंड्री नगर बस स्टैंड अगले माह हो सकता है शुरू, ISBT से दबाव हो जाएगा कम

Fri, 20 Jun 2025 08:59 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 20 Jun 2025 08:59 AM IST
सार

फाउंड्री नगर बस स्टैंड अगले माह से शुरू होने की उम्मीद है। 80 फीसदी कार्य पूरा हो गया है। इसके शुरू होने से बड़ी संख्या में यात्रियों को राहत मिलेगी। 
 

विज्ञापन
Foundry Nagar bus stand may start next month pressure from ISBT will be reduced
आईएसबीटी - फोटो : संवाद

विस्तार

आगरा के आईएसबीटी से बसों का दबाव कम और जाम की समस्या दूर करने के लिए फाउंड्री नगर बस स्टैंड जल्द शुरू होने की संभावना है। करीब 300 बसों का संचालन फाउंड्री नगर बस स्टैंड से करने की तैयारी है। इसके चालू होते ही बसों को भीड़ भरे स्थान पर रोककर यात्री बैठाने के कारण लगने वाली जाम की समस्या का भी समाधान हो सकेगा। क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल जुलाई माह से बसों का संचालन करने का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन


 

देहारादून, हाथरस, अलीगढ़, मेरठ, एटा, बरेली सहित कई अन्य रूट की बसों का संचालन फाउंड्री नगर बस स्टैंड से किया जाना है। इसके लिए स्टैंड को नया लुक दिया जा रहा है, जिससे यात्रियों को कोई असुविधा न हो। अभी इन रूटों की बसों का संचालन आईएसबीटी से किया जा रहा है, जिससे कई स्थानों पर जाम की स्थिति बनी रहती है। आईएसबीटी से निकलने के बाद अधिकतर बसें ट्रांसपोर्ट नगर फ्लाईओवर के नीचे, भगवान टॉकीज, अबुल उलाह, वाटर वर्क्स और रामबाग फ्लाईओवर पर खड़ी रहती है। इसकी वजह यहां से सवारी बैठाना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लिहाजा इन स्थानों पर जाम लगा रहता है। इसी समस्या के मद्देनजर फाउंड्री नगर बस स्टैंड से करीब 300 बसों का संचालन करने का निर्णय लिया गया है। क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल का कहना है कि नए बस अड्डे को यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नए सिरे से बनाया जा रहा है। टिकट और पूछताछ काउंटर के साथ यात्रियों के बैठने का स्थान आदि की सुविधा पूरी हो चुकी है। 80 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। जुलाई माह से मिनी बस अड्डा शुरू हो जाएगा। इससे जाम की समस्या भी कम होगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed