फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Foundation stone of International Potato Research Centre, Singana to be laid soon

Agra News: अंतरराष्ट्रीय आलू अनुसंधान केंद्र, सींगना का जल्द होगा शिलान्यास

Thu, 01 Jan 2026 02:57 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 01 Jan 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
Foundation stone of International Potato Research Centre, Singana to be laid soon
ग्रामीण और किसानों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करते केंद्रीय कृषि मंत्री से चर्चा करते सांसद राजक
फतेहपुर सीकरी। भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राजकुमार चाहर ने नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। बताया कि जल्द आलू अनुसंधान केंद्र का शिलान्यास किया जाएगा।
विज्ञापन



फतेहपुर सीकरी के भाजपा सांसद राजकुमार चाहर ने कहा कि यह केंद्र किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक, शोध एवं नवाचार से जोड़ने में मील का पत्थर साबित होगा। आलू उत्पादक किसानों की आय बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगा। कहा उत्तम क्वालिटी आलू के बीज किसान तैयार और निर्यात कर सकेंगे। सांसद ने कहा कि केंद्रीय कृषि मंत्री से किसानों और ग्रामीण विकास से जुड़े मुद्दे पर चर्चा की। साथ ही अंतरराष्ट्रीय आलू अनुसंधान केंद्र, सींगना के शिलान्यास कार्यक्रम पर भी विचार-विमर्श किया। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार किसान, मजदूर और ग्रामीण भारत के उत्थान के लिए निरंतर ठोस कदम उठा रही है। आने वाला समय भारतीय कृषि को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed