फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Foundation laid for rs 20 thousand crore footwear business in meet at Agra

Meet at Agra 2022: ताजनगरी में 20 हजार करोड़ के कारोबार की रखी गई नींव, 45 देशों के कारोबारी हुए शामिल

Mon, 10 Oct 2022 12:05 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 10 Oct 2022 12:05 AM IST
सार

दो साल के लंबे अंतराल के बाद मीट एट आगरा में निर्यातकों के साथ ही मशीनरी और कंपोनेंट से जुड़े व्यवसायियों ने खासी रुचि दिखाई। मीट एट आगरा 2022 में तीन दिन के भीतर 20 हजार करोड़ रुपये के कारोबार की नींव रखी।

विज्ञापन
Foundation laid for rs 20 thousand crore footwear business in meet at Agra
मीट एट आगरा में एफमेक अध्यक्ष पूरन डावर व अन्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में फुटवियर मैन्युफैक्चरर्स एंड एक्सपोर्टर्स चेंबर (एफमेक) का तीन दिवसीय मीट एट आगरा का रविवार को समापन हुआ। सींगना स्थित आगरा ट्रेड सेंटर पर फेयर में खराब मौसम के बाद भी वायर्स और विजिटर्स ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया। तीन दिन के भीतर 20 हजार करोड़ रुपये के कारोबार की नींव रखी गई। समापन पर बेस्ट स्टॉल धारकों को सम्मानित किया।

विज्ञापन


दो साल के लंबे अंतराल के बाद मीट एट आगरा में निर्यातकों के साथ ही मशीनरी और कंपोनेंट से जुड़े व्यवसायियों ने खासी रुचि दिखाई। आगरा के निर्यातकों का जोर अब लैदर के साथ ही स्पोर्ट्स शूज पर है। आगरा की पहचान लैदर के बाद स्पोर्ट्स शूज में बनाने को लेकर किए जाने वाले प्रयासों पर चर्चा की गई। 
विज्ञापन


एफमेक अध्यक्ष पूरन डावर ने कहा कि तेजी से बढ़ते तकनीकी युग में जूता कारोबार में क्रांतिकारी परिवर्तन आए हैं। लैदर के अलावा दूसरे मैटेरियल से बने फुटवियर को लोग पसंद कर रहे हैं। आधुनिक मशीनरी ने इसमें कई तरह के रचनात्मक बदलाव किए हैं। आज हजारों किस्म की डिजाइन फुटवियर को आकर्षक बना रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आधुनिक मशीनरी ने किया बदलाव 

प्रदर्शनी हॉल में आधुनिक मशीनें कारोबारियों की जिज्ञासा बढ़ा रही थीं। इस बार मशीनरी के अलावा मैटेरियल के स्टॉल्स पर खासा फुटफॉल रहा। प्रदर्शनी में एक ही छत के नीचे ट्रेड में आए बदलाव से रूबरू होने का मौका व्यापारियों को मिला। 

मीट एट आगरा 2022 

  • कुल देशों की भागीदारी - 45
  • एग्जीबिटर्स -150
  • स्टॉल्स-  240
  • अनुमानित कारोबार -20 हजार करोड़ 
  • कुल विजिटर्स - 21400
  • कुल रजिस्टर्ड ट्रेड विजिटर्स -5731
  • भावी उद्यमी विजिटर्स - 4200

समापन में इन्हें मिले पुरस्कार

समापन समारोह में बेस्ट स्टॉल इन इनोवेटिव प्रोडक्ट्स में इमेजिन फाइबर्स प्राइवेट लिमिटेड व एआरएस इंडिया, बेस्ट स्टॉल इन प्रजेंटेशन में अलर्ट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड,  बेस्ट स्टॉल इन मॉल्टी प्रोडक्ट्स का पुरस्कार सरीन इंटरप्राइजेज को दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed