फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   found the three corona positive

जिला में तीन निकले कोरोना संक्रमित

Tue, 23 Mar 2021 10:34 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 10:34 PM IST
विज्ञापन
found the three corona positive
जिले में कोरोना एक बार फिर से रफ्तार भरने लगा है। तीन अलग गांवों में तीन लोग कोरोना संक्रमित निकले हैं। इससे जिले में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 1973 हो गया है। संक्रमित मिलने के बाद विभाग की टीम सक्रिय हो गई है। टीम ने दो लोगों को होम आइसोलेट कर दिया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के द्वारा 19 मार्च को कराई गई आरटीपीसीआर की जांच की रिपोर्ट विभाग को मंगलवार को प्राप्त हुई। इसमें नगला जोहरी सहावर में युवक, नगला मोती सोरों व तैयपुर कासगंज में एक-एक युवती कोरोना संक्रमित पाई गई।
विज्ञापन

तीन लोगों के कोरोना संक्रमण का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम सक्रिय हो गई। विभाग की टीम ने नगला मोती सोरों व तैयवपुर कासगंज की युवतियों को होम आइसोलेट कर दिया। इनके परिवार के सदस्यों के सैंपल की कार्यवाही की जा रही है। वैसे जिले में फरवरी माह में कोरोना की रफ्तार थम गई थी। पूरे माह में मात्र दो लोग ही कोराना संक्रमित पाए गए थे। इनमें से एक व्यक्ति दिल्ली से लौटकर आया था। जबकि मार्च में अब तक 8 लोग कोरोना संक्रमित निकल चुके हैं। मामलों के बढ़ने के बाद जिले में एक बार फिर से संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक मरीज का नहीं मिल रहा पता
जिले में संक्रमित पाए गए सहावर के नगला जोहरी के युवक ने जांच के समय अपना पता व मोबाइल नंबर गलत अंकित करा दिया। युवक के संक्रमित निकल आने के बाद जब टीम गांव में पहुंची तो युवक की जानकारी नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed