फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Former university employee made allegations of bribe for reinstatement asked for permission to commit suicide

Agra university: विवि के पूर्व कर्मी ने बहाली के लिए रिश्वत के लगाए आरोप, आत्महत्या की अनुमति मांगी

Fri, 21 Jun 2024 12:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 21 Jun 2024 12:01 AM IST
सार

आगरा विश्वविद्यालय के पूर्व संविदा कर्मचारी ने अधिकारियों पर बहाली के एवज में घूस मांगने का आरोप लगाया है। इस संबंध में राष्ट्रपति और राज्यपाल को पत्र भेजकर आत्महत्या की अनुमति मांगी है। 
 

विज्ञापन
Former university employee made allegations of bribe for reinstatement asked for permission to commit suicide
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : संवाद

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के पूर्व संविदा कर्मचारी ने अधिकारियों पर बहाली के एवज में घूस मांगने का आरोप लगाया है। पत्र लिखकर इसकी शिकायत राष्ट्रपति और राज्यपाल से की है। उसने परिवार सहित आत्महत्या की अनुमति भी मांगी है।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के पूर्व संविदाकर्मी वीरेश कुमार ने राष्ट्रपति को लिखे पत्र में कहा है कि वह 24 सालों से विश्वविद्यालय में काम कर रहे थे। इतिहास विभाग के दो शिक्षकों ने साजिश के तहत मार्कशीट जलाने में फंसा दिया। मुकदमा भी दर्ज करा दिया। बहाल करने के लिए विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ के पत्र पर कुलपति ने जांच कमेटी गठित की। इसकी रिपोर्ट कार्य परिषद में रखी गयी। परिषद ने वीरेश की ओर से दर्ज कराए मुकदमे वापस लेने की स्थिति में बहाली पर विचार करने की बात कही। मुकदमे वापस लेने पर भी अभी तक बहाली नहीं हुई है। उससे बहाली के लिए घूस मांगी जा रही है।
विज्ञापन


कुलसचिव डॉ. राजीव कुमार का कहना संविदा कर्मचारी पर मुकदमा होने पर संविदा समाप्त हो गयी थी। इसकी बहाली का प्रकरण कार्य परिषद में रखा था, कार्य परिषद ने कर्मचारी की बहाली से मना कर दिया था। कर्मचारी दबाव बनाने के लिए झूठे आरोप लगा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed