फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Former soldier shot a dog CCTV went viral case registered

क्रूरता की हदें की पार: पूर्व फौजी ने कुत्ते को इसलिए मार दी गोली...सीसीटीवी हुआ वायरल, केस दर्ज

Mon, 20 Jan 2025 09:12 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 20 Jan 2025 09:12 AM IST
सार

ताजगंज की सालिगराम कॉलोनी में पूर्व फौजी ने एक कुत्ते को गोली मार दी। समाजसेवी संस्था के सदस्यों ने कुत्ते की जान बचाई। उसकी देखभाल की जा रही है। 
 

विज्ञापन
Former soldier shot a dog CCTV went viral case registered
पूर्व फौजी ने कुत्ते को गोली मारकर घायल कर दिया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के ताजगंज के सालिगराम कॉलोनी में पूर्व फौजी ने कुत्ते को गोली मारकर घायल कर दिया। लोगों की सूचना पर दी केयरिंग हार्ट सोसाइटी के सदस्यों ने घायल कुत्ते का इलाज कराया। वहीं पुलिस ने फौजी होतम सिंह के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


सोसाइटी के देवेंद्र कुमार शर्मा ने पुलिस को बताया कि तोरा चौकी के पीछे सालिगराम कॉलोनी में कुत्ते को गोली मारने की सूचना दी गई थी। जब हम काॅलोनी में पहुंचे तो देसी कुत्ता घायल अवस्था में तड़प रहा था। कॉलोनी के लोगों ने बताया कि इलाके में रहने वाला पूर्व फौजी अपनी बंदूक लेकर आया था। उसके साथ एक अन्य व्यक्ति भी था। उन्होंने कुत्ते को गोली मार दी।
विज्ञापन


लोगों के विरोध करने पर गालीगलौज करने लगा। कॉलोनी के लोगों का बताया कि आरोपी अकसर लावारिस कुत्तों को पीटता है। विरोध करने पर झगड़ा करने लगता है। कुत्ते का इलाज कराया गया है। अब उसकी हालत खतरे से बाहर है। इंस्पेक्टर ताजगंज ने बताया कि घायल कुत्ते का मेडिकल कराया गया है। केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed